TRENDING TAGS :
Khatron Ke Khiladi 15 में Orry के साथ हो रहा बुरा बर्ताव? कोई नहीं कर रहा उनसे बात
Khatron Ke Khiladi 15: खतरों के खिलाड़ी 15 का हिस्सा बनें Orry ने सोशल मीडिया पर अपना दुख जाहिर किया, उन्होंने बताया कि सभी खिलाड़ियों में से उनसे कोई भी बात नहीं करना चाह रहा है।
Khatron Ke Khiladi 15 Orry
Khatron Ke Khiladi 15 Shooting: रोहित शेट्टी के स्टंट बेस्ड रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 15 की शूटिंग शुरू हो चुकी है, जी हां! शो की शूटिंग साउथ अफ्रीका के केप टाउन में की जा रही है। इस सीजन का हिस्सा बनें सभी खिलाड़ी केप टाउन पहुंच गए हैं, वहीं बीते दिन ही होस्ट रोहित शेट्टी भी केप टाउन के लिए रवाना हुए। केप टाउन में खतरों का खेल शुरू हो चुका है और अब इसी बीच Orry ने सोशल मीडिया पर अपना दुख जाहिर किया, उन्होंने बताया कि शो का कोई भी खिलाड़ी उनसे बात नहीं करना चाह रहा है, वे बिल्कुल अकेले हैं।
Orry संग हो रहा बुरा बर्ताव
खतरों के खिलाड़ी 15 में Orry भी नजर आएंगे, Orry जिन्हें अंबानी से लेकर बड़ी बड़ी पार्टियों में स्पॉट किया जाता है, अब वे खतरों के खिलाड़ी रियलिटी शो का हिस्सा बनें हुए हैं। Orry ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट साझा किया, जो तेजी से यूजर्स का ध्यान खींच रहा है, क्योंकि उसमें Orry ने अपना दुख बयां किया है।
Orry ने अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी में एक छोटा सा वीडियो शेयर किया है, जो बस का है। वीडियो के साथ ओरी ने कैप्शन में लिखा - बस में अकेला बैठा हूं, क्योंकि मुझसे कोई भी बात नहीं करना चाहता। इसके साथ उन्होंने हैशटैग में खतरों के खिलाड़ी 15 भी लिखा है। Orry के इस पोस्ट ने इंटरनेट पर हलचल मचा दी है कि क्या सच में Orry खतरों के खिलाड़ी थे के सेट पर लेफ्ट आउट महसूस कर रहें हैं। हालांकि इसके बाद भी उन्होंने कुछ स्टोरीज पोस्ट की है, जिसमें वे खतरों के खिलाड़ी के कई कंटेस्टेंट्स के साथ नजर आ रहें हैं।
खतरों के खिलाड़ी 15 कंटेस्टेंट्स लिस्ट
खतरों के खिलाड़ी 15 में कई जाने माने सितारे नजर आएंगे, दरअसल इस बार कुछ पुराने खिलाड़ियों को भी अप्रोच किया गया है, यानी कि Ex कंटेस्टेंट्स और नए कंटेस्टेंट्स के बीच जबरदस्त जंग होने वाली है। खतरों के खिलाड़ी 15 में जो खिलाड़ी नजर आएंगे, वो हैं - रुबीना दिलैक, जैस्मीन भसीन, करण वाही, गौरव खन्ना, ऋत्विक धनजानी, विशाल आदित्य सिंह, अविका गौर, अविनाश मिश्रा, शगुन शर्मा, हर्ष गुजराल, फरहाना भट्ट, रुहानिका धवन और ओरी।


