Orry: आकांक्षा चमोला सांप है..., ओरी ने गौरव खन्ना की पत्नी पर साधा निशाना

Khatron Ke Khiladi 15 Fame Orry: खतरों के खिलाड़ी 15 में नजर आ रहे ओरी ने गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला पर निशाना साधते हुए उन्हें सांप कहा।

Shivani Tiwari
Published on: 20 Aug 2026 4:59 PM IST
Khatron Ke Khiladi 15 Fame Orry
X

Khatron Ke Khiladi 15 Fame Orry

Khatron Ke Khiladi 15 Fame Orry: खतरों के खिलाड़ी 15 जब से शुरू हुआ है, इसके कंटेस्टेंट्स सुर्खियों में छाएं हुए हैं, खासतौर पर गौरव खन्ना की जमकर चर्चा हो रही है। जी हां! गौरव खन्ना पर खतरों के खिलाड़ी 15 फेम शगुन शर्मा ने बुली करने का आरोप लगाया। इसी के साथ ही गौरव अपनी बीवी आकांक्षा चमोला संग भी अपने तलाक को लेकर हेडलाइन में बनें हुए हैं। आकांक्षा चमोला ने ऐलान कर दिया है कि वो गौरव खन्ना से तलाक ले रहीं हैं, इन सबके बीच ओरी ने गौरव खन्ना को सपोर्ट करते हुए आकांक्षा चमोला को सांप कहा।

आकांक्षा चमोला पर ओरी ने साधा निशाना

खतरों के खिलाड़ी 15 फेम ओरी गौरव खन्ना का सपोर्ट करते नजर आए, उन्होंने गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला पर तंज कसा और गौरव खन्ना का साथ दिया। बता दें कि जब आकांक्षा चमोला ने गौरव खन्ना संग अपने तलाक का ऐलान किया था, फैंस को बड़ा झटका लगा था, क्योंकि आकांक्षा चमोला और गौरव खन्ना एक पावर कपल माने जाते थे, बिग बॉस में दोनों के बीच जिस तरह का प्यार देखने को मिला और बिग बॉस के बाद भी दोनों का रिश्ता मजबूत ही नजर आया था, लेकिन लॉकअप 2 में आकांक्षा चमोला ने तलाक का खुलासा कर, हर किसी को हैरान कर दिया, तलाक की खबर सामने आते ही कुछ ने गौरव को दोष दिया तो कुछ ने आकांक्षा चमोला को।

आकांक्षा चमोला और गौरव खन्ना के तलाक के बारे में सोशल मीडिया पर तरह-तरह की बातें की जा रहीं हैं, वहीं अब ओरी ने गौरव खन्ना का साथ देते हुए आकांक्षा चमोला के बारे में काफी कुछ भला बुरा कहा। ओरी ने कमेंट करते हुए लिखा, "वो बस गौरव खन्ना का नाम बर्बाद कर रही है, और उनके नाम का इस्तेमाल खुद के व्यूज के लिए कर रही है, यहां तक कि उसे कोई जनता भी नहीं कि वो कौन है? मुझे तो यह भी नहीं पता था कि गौरव खन्ना शादीशुदा है, हमने केप टाउन में करीब एक महीने वैनिटी शेयर की थी। ये पूरी तरह से शर्मनाक है, किसी अच्छे इंसान के नाम का इस्तेमाल करना। ये लड़की असली सांप है।" ओरी ने जिस तरह से गौरव खन्ना का साथ देते हुए आकांक्षा चमोला को एक्सपोज़ किया, गौरव के फैंस उनका शुक्रिया अदा कर रहें हैं।

Shivani Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shivani Tiwari

Entertainment Desk Mail ID -tiwarishivani2503@gmail.comtiwarishivani2503@gmail.com

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story