TRENDING TAGS :
Pahlaj Nihalani कौन थे? जिनका हुआ 76 वर्ष की उम्र में निधन, जाने इनकी पत्नी, बच्चें और नेटवर्थ
Pahlaj Nihalani Death: पहलाज निहलानी जोकि एक प्रसिद्ध फिल्ममेकर थे 76 साल की उम्र में उनका हुआ निधन, जानिए उनके बारे में सबकुछ
Pahlaj Nihalani Death, Biography, Family, Son, Wife, Children, Net Worth (Image Credit-Social Media)
Pahlaj Nihalani Death: कुछ दिन पहले ही बॉलीवुड ने सुमन कल्यापुर जैसी दिग्गज सिंगर को खो दिया। और आज फिर मनोरंजन जगत में शोक का माहौल है, बता दे कि फिल्म निर्मता पहलाज निहलानी जी का 76 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। रिपोर्ट कि माने तो Pahlaj Nihalani जी कुछ समय से अवस्वस्थ थे। उनको लीवर संबंधी बीमारियाँ थी। जिसकी वजह उनका निधन हो गया है। उनके निधन पर बॉलीवुड अभिनेता और अन्य लोगों ने शोक व्यक्त किया है। चलिए जानते हैं Pahlaj Nihalani कौन थे और इनके बारे में अन्य जानकारी
पहलाज निहलानी कौन थे (Who Was Pahlaj Nihalani In Hindi)-
पहलाज निहलानी फिल्म निर्माता और केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) के पूर्व अध्यक्ष थे। उन्होंने 2015 से 2017 के बीच सीबीएफसी के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया, इस दौरान सेंसरशिप और फिल्म प्रमाणीकरण को लेकर हुए विवादों के कारण उनका कार्यकाल अक्सर सुर्खियों में रहा। बोर्ड में अपने कार्यकाल के दौरान, उनके कई निर्णयों ने फिल्म उद्योग में चर्चाओं को जन्म दिया, जिससे वे हाल के वर्षों में सबसे चर्चित सीबीएफसी प्रमुखों में से एक बन गए। इनका जन्म मुंबई में हुआ और उन्होंने 1980 और 1990 के दशक में कई फिल्म अभिनेताओं को पहचान दिलाई। जिसमें गोविंदा और चंकी पांडे शामिल हैं। निहलानी ने 1980 के दशक की शुरुआत में एक फिल्म निर्माता के रूप में अपना सफर शुरू किया। उनकी पहली फिल्म, हाथकड़ी , 1982 में रिलीज हुई, जिसके बाद 1985 में आंधी-तूफान रिलीज हुई।
पहलाज निहलानी की फिल्मों के बारे में (Pahlaj Nihalani Movies)-
पहलाज निहलानी हिंदी फिल्म उद्योग में एक प्रमुख हस्ती थे, निर्माता के रूप में और देश की फिल्म प्रमाणीकरण संस्था के पूर्व प्रमुख के रूप में भी। वर्षों से, उन्होंने आंखें , अंदाज़ , तलाश , रंगीला राजा और जूली 2 सहित कई बॉलीवुड फिल्मों का समर्थन किया ।
पहलाज निहलानी के परिवार में कौन-कौन है (Pahlaj Nihalani Family)-
पहलाज निहलानी की पत्नी का नाम नीता निहलानी है। इन दोनों के तीन बेटे हैं। उनके एक बेटे चिराग निहलानी जो बॉलीवुड में ही कार्यरत्त हैं। पूनम सिन्हा उनकी चचेरी बहन है। जोकि सोनाक्षी सिन्हा की माँ हैं।
पहलाज निहलानी किस धर्म को मानते हैं (Pahlaj Nihalani Religion And Caste)-
पहलाज निहलानी हिंदू धर्म को मानते हैं और सिंधि परिवार से ताल्लुक रखते हैं।
पहलाज निहलानी कितने अमीर हैं (Pahlaj Nihalani Net Worth)-
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पहलाज निहलानी की कुल संपत्ति 12 से 15 करोड़ रूपए के करीब है। मुंबई में उनका सिंगल स्क्रिन थिएटर है।


