Panchayat Season 5 Update: पंचायत सीजन 5 की कहानी पहले से होगी और भी बेहतर, बताया विकास ने

Panchayat Season 5 Story: पंचायत सीजन 5 साल की सबसे चर्चित वेब-सीरीज है, जिसपर शो में काम करने वाले एक्टर चंदन रॉय ने दिया अपडेट

Shikha Tiwari
Published on: 30 May 2026 2:23 PM IST
Panchayat Season 5 Story
X

Panchayat Season 5 Story Update By Chandan Roy (Image Credit-Social Media)

Panchayat Season 5 Update: पंचायत ओटीटी जगत की सबसे प्रसिद्ध वेब-सीरीज है। अबतक Panchayat Web Series के कुल चार सीजन आ चुके हैं। जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था। पंचायत सीजन 4 का अंत ऐसे मोड़ पर हुआ था। जिसके बाद से दर्शकों के बीच इस वेब-सीरीज के अगले सीजन को लेकर दर्शकों के बीच उत्साह देखने को मिलने है। Panchayat Season 5 को लेकर अपडेट भी प्राइम वीडियो द्वारा शेयर किया गया है कि शो जल्द ही प्राइम वीडियो पर आएगा। तो वहीं इन सबके बीच Panchayat Season 5 की कहानी पर चंदन रॉय ने अपडेट दिया है।

पंचायत सीजन 5 की कहानी पर चंदन रॉय ने दिया अपडेट (Panchayat Season 5 Story Update By Chandan Roy)-

पंचायत सीजन 4 की कहानी का अंत काफी दुखद हुआ था। क्योंकि फुलेरा गाँव की ग्राम पंचायत का रिजल्ट आ गया था। और इस बार मंजू देवी ग्राम पंचायत का चुनाव हार गई हैं। जिसकी वजह से सचिव, विकास, प्रहलाद चा और अन्य लोगों को काफी ठेस पहुँचती हैं। क्योंकि उसके विरोधी वनराकस की पत्नी इस बार फुलेरा गाँव का चुनाव जीत चुकी हैं। जिसकी वजह से सचिव और विकास का जीवन पूरी तरह से बदल जाएगा। क्योंकि उन्होंने मंजू देवी, उनके पति और प्रहलाद चा का सपोर्ट किया था। और वनराकक्ष का विरोध किया था। तो वहीं इन सबके बीच प्रहलाद चा के सामने सांसद ने विधायक के चुनाव का प्रस्ताव रखा है। जिसकी वजह से एक और सवाल लोगों के मन में हैं कि Panchayat Season 5 में क्या प्रहलाद चा इस प्रस्ताव को स्वीकार कर लेंगे। और कहानी में क्या नया मोड़ आएगा। ये तो Panchayat Season 5 में ही पता चलेगा।

तो वहीं इन सबके बीच Panchayat Season 5 की कहानी पर विकास यानि चंदन रॉय ने अपडेट दिया है। चंदन रॉय ने वैरायटी इंडिया के साथ बातचीत में एक छोटा लेकिन सीधा संकेत दिया है। उन्होंने बताया कि Panchayat का अगला सीजन यानि Panchayat Season 5 बड़ा, बेहतर और खूबसूरत होने वाला है।

पंचायत सीजन 5 कब आएगा (Panchayat Season 5 Release Date)-



पंचायत सीजन 5 कब आएगा। इसपर शो के मेकर्स ने एक नया प्रोमों जारी करके बताया कि Panchayat Season 5 जल्द ही दर्शकों को टीवी पर देखने को मिलने वाला है। लेकिन अभी तक शो की तारीख नहीं तय की गई है।

Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Entertainment Desk Mail ID - iamshikha712@gmail.com

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story