Hera Pheri 3 से Paresh Rawal ने फिर बनाई दूरी, इस शर्त से नहीं थे खुश

Paresh Rawal Quits Hera Pheri 3: प्रियदर्शन की हेरा फेरी 3 से परेश रावल ने एक बार फिर दूरी बना ली है, आइए जानते हैं क्यों।

Shivani Tiwari
Published on: 23 May 2026 8:31 PM IST
Paresh Rawal Quits Hera Pheri 3
X

Paresh Rawal Quits Hera Pheri 3

Paresh Rawal Quits Hera Pheri 3: कॉमेडी फिल्म हेरा फेरी 3 का ऑफशियल ऐलान जब से हुआ है, तभी से फिल्म से जुड़ी तरह-तरह की खबरें आ रहीं हैं। पिछले साल फिल्म को लेकर अच्छा खासा हंगामा हो गया था, यहां तक कि मामला कोर्ट तक पहुंच गया था, क्योंकि परेश रावल ने बीच में ही फिल्म छोड़ना का फैसला कर लिया था, हालांकि बातचीत के बाद, जब सब कुछ ठीक हुआ और परेशा रावल दोबारा से हेरा फेरी 3 का हिस्सा बनने के लिए तैयार हुए तो, अब फिर एक शॉकिंग खबर सामने आई, जिसके मुताबिक, परेश रावल ने फिर से हेरा फेरी 3 से अपना किनारा कर लिया है।

परेश रावल ने फिर बनाई हेरा फेरी 3 से दूरी

परेश रावल आखिरी बार बड़े पर्दे पर अक्षय कुमार के साथ फिल्म भूत बंगला में नजर आए थे, इसी फिल्म के प्रमोशन के दौरान परेश रावल ने बातचीत करते हुए कहा था कि वे हेरा फेरी 3 फिल्म की शूटिंग जल्द शुरू करेंगे, लेकिन अब तो कुछ और ही खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, परेश रावल ने एक बार फिर इस फिल्म से दूरी बना ली है। परेश रावल ने क्यों हेरा फेरी 3 से किनारा किया, इसकी वजह भी सामने आ गई है।

परेश रावल ने हेरा फेरी 3 छोड़ते ही फिल्म का साइनिंग अमाउंट 15 प्रतिशत ब्याज और अतिरिक्त मुआवजे के साथ वापस कर दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, परेश रावल की कुल फीस 15 करोड़ रुपये तय हुई थी। टर्म शीट में यह लिखा गया था कि उन्हें बाकी के पैसे- 14.89 करोड़ रुपए फिल्म रिलीज होने के एक महीने बाद दी जाएगी। यह शर्त परेश रावल को मंजूरी नहीं थी, जिसकी वजह से उन्होंने फिल्म को टाटा बाय बाय कह दिया। परेश रावल के हेरा फेरी 3 छोड़ने की खबर से फैंस के बीच हलचल मच गई है, वे निराशा जाहिर करते हुए परेश रावल की फिल्म में वापसी की मांग कर रहें हैं। अब देखना होगा कि क्या परेश रावल फिल्म में वापसी करेंगे या फिर मेकर्स को बाबूराव के किरदार के लिए किसी अन्य एक्टर को कास्ट करना पड़ेगा।

जब इसके पहले परेश रावल ने छोड़ी थी हेरा फेरी 3

बता दें कि हेरा फेरी 3 में अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी की तिकड़ी को एक साथ पर्दे पर देखने के लिए दर्शक बेहद एक्साइटेड थे, लेकिन अब परेश रावल ने अपने कदम पीछे कर लिए हैं। हेरा फेरी 3 का निर्देशन प्रियदर्शन ही करेंगे, शूटिंग जल्द ही शुरू होने वाली थी, लेकिन अब परेश रावल की वजह से फिर नई मुसीबत आ गई है, देखना होगा कि अब शूटिंग कब तक शुरू होगी। जहां तक है ये फिल्म अगले साल बड़े पर्दे पर दस्तक दे सकती है।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Mail ID -tiwarishivani2503@gmail.com

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story