Pathan Controversy: पठान फिल्म का विवाद पहुंचा राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग, गाने को फिल्म से हटाने की मांग

Pathan Controversy: रामपुर के आरटीआई कार्यकर्ता दानिश खान ने एनएचआरसी में शिकायत दर्ज करवाई है कि पठान मूवी का गाना हिंदू और मुस्लिम दोनों दोनो धर्मों की भावनाओं को आहत पहुंचाने वाला है।

Jugul Kishor
Published on: 19 Dec 2022 2:12 PM IST (Updated on: 19 Dec 2022 3:11 PM IST)
X

रामपुर के आरटीआई कार्यकर्ता दानिश खान

Pathan Controversy: शाहरुख खान की आने वाली फिल्म पठान का गाना बेशर्म रंग इन दिनों खूब चर्चा में है। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण की बिकिनी के भगवा रंग और गाने के नाम बेशर्म रंग पर बवाल मचा हुआ है। विवाद दिन पर दिन बढ़ता ही जा रहा है। विवाद अब राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग पहुंच गया है। रामपुर के आरटीआई कार्यकर्ता दानिश खान ने एनएचआरसी में शिकायत दर्ज करवाई है। उन्होने कहा कि पठान मूवी का पहला गाना हिंदू और मुस्लिम दोनों दोनो धर्मों की भावनाओं को आहत पहुंचाने वाला है। दानिश ने इसे अपने धर्म का अपमान बताया है। पठान फिल्म में भगवा रंग का अपमान करने पर विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं और उनके पोस्टर जलाए जा रहे हैं जो भगवा रंग हिंदू समुदाय के लिए अहम है तो मुस्लिम समुदाय के लिए काफी अहम माना जाता है मुस्लिम समुदाय के लिए यह चिश्ती रंग है।

दानिश खान इस फिल्म से इस गाने को हटाने की मांग की है। उन्होने कहा कि गाने में जिस भगवा रंग की बात की जा रही है यह मुस्लिम समुदाय के लिए चिश्ती रंग है। मुस्लिम समुदाय में चिश्ती रंग बहुत मायने रखता है। दानिश खान ने बताया कि राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने उनकी याचिका स्वीकार कर लिया है।

बता दें कि पठान फिल्म के गाने बेशर्म रंग को रिलीज हुए एक सप्ताह हो गया है। लेकिन विवाद लगातार बढ़ता ही जा रहा है, चारों तरफ गाने के खिलाफ विवाद हो रहा है। दरअसर पठान फिल्म का जो गाना रिलीज हुआ है उसमें दीपिका पादुकोण भगवा बिकिनी पहने शाहरुख खान के साथ रोमांस करती दिखाई दे रही हैं। ये बात कई हिंदू संगठनों को पसंद नहीं आयी। उसी कड़ी में भगवा बिकिनी और दृश्यों पर एतराज जताते हुए आरटीआई एक्टिविस्ट दानिश खान ने भी इसे मुस्लिम धर्म का अपमान बताया है।

Jugul Kishor
ABOUT THE AUTHOR

Jugul Kishor

Content Writerjugulkishor48@gmail.com

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Azam Khan
ABOUT THE AUTHOR

Azam Khan

वरिष्ठ संवाददाता, रामपुरazamkhan022@gmail.com
Next Story