TRENDING TAGS :
Pati Patni And Panga 2: पति पत्नी और पंगा सीजन 2 में मचेगा धमाल, ये कपल्स बनेंगे शो का हिस्सा
Pati Patni And Panga 2 Contestants List: आइए जानते हैं कि रियलिटी शो पति पत्नी और पंगा सीजन 2 का हिस्सा कौन से सेलिब्रिटी कपल बनने वाले हैं।
Pati Patni And Panga 2 Contestants List
Pati Patni And Panga 2 Contestants List: टीवी का चर्चित कपल रियलिटी शो "पति पत्नी और पंगा" अपने दूसरे सीजन के साथ वापसी करने को तैयार हैं। इस रियलिटी शो में रियल लाइफ कपल्स के बीच मजेदार टास्क, नोक झोंक और उनके रिश्ते से जुड़ा काफी कुछ राज जानने को मिलता है। वहीं अपने पसंदीदा स्टार कपल के बारे में करीब से जानने के लिए दर्शक भी बेहद उत्सुक रहते हैं। पति पत्नी और पंगा सीजन 2 को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता बन गई है और अब तो कई टीवी कपल्स के नाम भी सामने आ गए हैं, जो शो का हिस्सा बनने जा रहें हैं।
शब्बीर आहलुवालिया और कांची कौल
इस सीजन के लिए शब्बीर आहलुवालिया और कांची कौल का नाम कंफर्म हो चुका है। दोनों का प्रोमो भी सामने आ गया है। बता दें कि शब्बीर आहलुवालिया जहां "तुम देना साथ मेरा" में नजर आ रहें हैं, वहीं उनकी पत्नी कांची कौल लंबे समय बाद पर्दे पर वापसी करेंगी।
राहुल वैद्य और दिशा परमार
गायक राहुल वैद्य और उनकी एक्ट्रेस बीवी दिशा परमार का नाम भी शो की कंफर्म जोड़ियों में शामिल है। यही ये दोनों शो का हिस्सा बनेंगे तो फैंस इनके बारे में और करीब से जान पाएंगे।
दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया
दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया भी "पति पत्नी और पंगा 2" में नजर आने की खबरों के चलते चर्चा में हैं। दोनों का नाम शो के लिए कंफर्म बताया जा रहा है।
अर्जुन बिजलानी और नेहा स्वामी
टीवी एक्टर अर्जुन बिजलानी और उनकी पत्नी नेहा स्वामी का नाम भी सामने आया है, दोनों शो में हिस्सा लेने वाले हैं। बता दें कि अर्जुन बिजलानी और नेहा टीवी इंडस्ट्री के बेहद ही प्यारे कपल हैं, सालों बाद भी दोनों के बीच की प्यार भरी केमिस्ट्री फैंस का दिल जीत लेती है।
शरद केलकर और कीर्ति गायकवाड़
अभिनेता शरद केलकर और उनकी एक्ट्रेस बीवी कीर्ति गायकवाड़ केलकर के नाम को लेकर भी काफी चर्चा है। मेकर्स ने इस जोड़ी को शो के लिए अप्रोच किया है, अगर सब कुछ ठीक रहा है यह जोड़ी भी दर्शकों का मनोरंजन करती नजर आएगी।
दीपिका सिंह और रोहित गोयल
टीवी कपल दीपिका सिंह और उनके पति रोहित गोयल भी पति पत्नी और पंगा सीजन 2 का हिस्सा बनेंगे, इनका नाम भी ऑलमोस्ट कन्फर्म बताया जा रहा है। बता दें कि दीपिका सिंह जहां टीवी इंडस्ट्री की जानी मानी अदाकारा हैं, वहीं उनके पति रोहित गोयल एक निर्देशक हैं।
परमीत सेठी और अर्चना पूरन सिंह
परमीत सेठी और अर्चना पूरन सिंह की जोड़ी का नाम भी पति पत्नी और पंगा सीजन 2 की कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में सामने आया है, कहा जा रहा है कि ये दोनों भी रियलिटी शो में हिस्सा लेंगे।


