Pavitra Punia Engaged: कौन हैं व क्या करते हैं पवित्रा पुनिया के होने वाले पति, गुपचुप कर ली सगाई

Pavitra Punia Engaged: पवित्रा पुनिया ने अचानक से अपनी सगाई की तस्वीरें साझा कर सभी को हैरान कर दिया, आइए जानते हैं कि पवित्रा पुनिया के होने वाले पति कौन हैं और क्या करते हैं।

Shivani Tiwari
Published on: 22 Oct 2025 11:00 AM IST
Pavitra Punia Engaged
X

Pavitra Punia Engaged 

Pavitra Punia Husband: बिग बॉस 14 का हिस्सा बनीं पवित्रा पुनिया एक बार फिर सुर्खियों में आ चुकीं हैं, जी हां! जहां वे काफी समय से लाइमलाइट से दूर थीं, वहीं अब पवित्रा पुनिया का नाम चर्चाओं में आ चुका है और इसकी वजह उनकी पर्सनल लाइफ है, जी हां! पवित्रा पुनिया बहुत ही जल्द दुल्हन बनने जा रहीं हैं, उन्होंने सगाई कर ली है, इसकी जानकारी खुद अभिनेत्री ने दी। पवित्रा पुनिया ने अचानक से अपनी सगाई की तस्वीरें साझा कर सभी को हैरान कर दिया, आइए जानते हैं कि पवित्रा पुनिया के होने वाले पति कौन हैं और क्या करते हैं।

पवित्रा पुनिया ने कर ली सगाई

बिग बॉस 14 के दौरान पवित्रा पुनिया का नाम खूब चर्चाओं में था, इसी रियलिटी शो की वजह से पवित्रा पुनिया को देश भर में पहचान मिली थी, वहीं अब पवित्रा पुनिया अपनी जिंदगी के एक नए चैप्टर की शुरुआत कर चुकीं हैं, जी हां! पवित्रा पुनिया ने सगाई कर ली है, उन्होंने थोड़ी देर पहले ही सगाई की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए हैं, जिसमें वे अपने मंगेतर संग रोमांटिक पोज दे रहीं हैं, उन्होंने अपनी सगाई की अंगूठी भी फ्लांट की है। पवित्रा पुनिया के होने वाले पति ने उन्हें बेहद रोमांटिक अंदाज में समुंदर के किनारे अंगूठी पहनाई है। यहां देखें तस्वीरें -

कौन हैं पवित्रा पुनिया के होने वाले पति

पवित्रा पुनिया ने सोशल मीडिया पर अपनी सगाई की जो तस्वीरें साझा की हैं, उसमें उन्होंने अपने मंगेतर का चेहरा नहीं दिखाया है, यहां तक कि उनका नाम क्या है, इसकी जानकारी भी सामने नहीं आई है, लेकिन इतना जरूर पता चल चुका है कि वे करते क्या हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पवित्रा पुनिया के होने वाले पति एक बिजनेसमैन हैं, जो अमेरिका में रहते हैं, यानी कि अब शादी के बाद पवित्रा पुनिया अमेरिका में शिफ्ट हो जाएंगी, उन्होंने दिवाली भी अपने ससुराल वालों के साथ मनाई। फिलहाल कमेंट बॉक्स में कयासों का सिलसिला तेज हो गया है कि आखिर पवित्रा पुनिया के होने वाले पति हैं कौन।


एजाज खान को कर चुकीं हैं डेट

पवित्रा पुनिया इससे पहले एजाज है संग रिलेशनशिप में थीं, दोनों को बिग बॉस के घर में ही प्यार हो गया था, दोनों करीब दो सालों तक एक दूसरे के साथ थे, फिर 2023 में इनका ब्रेकअप हो गया था। वहीं अब पवित्रा पुनिया के जीवन में दोबारा प्यार ने दस्तक दे दी है, उनकी बिजनेसमैन संग सगाई हो गई है और अब जल्द ही वे शादी के बंधन में बंध जाएंगी।

1 / 6
Your Score0/ 6
Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Mail ID -tiwarishivani2503@gmail.com

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story