Ustaad Bhagat Singh का Trailer कब होगा रिलीज? जानिए यहां

Ustaad Bhagat Singh Trailer: पॉवर स्टार पवन कल्याण की फिल्म उस्ताद भगत सिंह के ट्रेलर रिलीज डेट से जुड़ी जानकारी मिल गई है, आइए जानते हैं फिल्म का ट्रेलर कब लॉन्च हो रहा है।

Shivani Tiwari
Published on: 12 March 2026 4:53 PM IST
Ustaad Bhagat Singh Trailer
X

Ustaad Bhagat Singh Trailer

Pawan Kalyan Ustaad Bhagat Singh Trailer Release Date: तेलुगु पॉवर स्टार पवन कल्याण (Pawan Kalyan Film) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म उस्ताद भगत सिंह (Ustaad Bhagat Singh Film) को लेकर चर्चाओं में बनें हुए हैं, फिल्म की रिलीज में अब सिर्फ एक हफ्ते रह गए हैं और अब तक ट्रेलर लॉन्च नहीं किया गया है, हालांकि अब ट्रेलर रिलीज डेट (Ustaad Bhagat Singh Trailer) का ऐलान कर दिया गया है, जी हां! मेकर्स ने नया पोस्टर जारी कर ट्रेलर रिलीज डेट का खुलासा किया, आइए जानते हैं कि उस्ताद भगत सिंह का ट्रेलर कब आ रहा है।

उस्ताद भगत सिंह का ट्रेलर कब होगा रिलीज

पवन कल्याण की फिल्मों का उनके फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं, जी हां! पवन कल्याण का क्रेज़ कुछ इस कदर है कि उनकी फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर हिट होना तय ही है। जब भी उनकी कोई फिल्म रिलीज होती है तो बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई करती है, वहीं अब पवन कल्याण की फिल्म उस्ताद भगत सिंह का उनके फैंस पलकें बिछाएं इंतजार कर रहें हैं।


पवन कल्याण की मच अवेटेड फिल्म उस्ताद भगत सिंह के ट्रेलर रिलीज की डेट रिवील हो चुकी है, इस फिल्म का ट्रेलर 14 मार्च यानी कि शनिवार को लॉन्च किया जाएगा।

उस्ताद भगत सिंह की बदली गई रिलीज डेट

जानकारी के लिए बताते चलें कि, पवन कल्याण की फिल्म उस्ताद भगत सिंह 26 मार्च को सिनेमाघरों से दस्तक देने वाली थी, लेकिन अचानक से मेकर्स ने अनाउंस किया कि ये फिल्म अब 26 मार्च की जगह 19 मार्च को ही रिलीज होगी, यानी कि अब पवन कल्याण की इस फिल्म का मुकाबला रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 से होने वाला है।

उस्ताद भगत सिंह स्टार कास्ट

पवन कल्याण की अपकमिंग फिल्म उस्ताद भगत सिंह का निर्देशन हरीश शंकर ने किया है। बताया जा रहा है कि उनकी ये फिल्म तमिल ब्लॉकबस्टर फिल्म थेरी का रीमेक है, जो 2016 में आई थी, और थलपति विजय लीड रोल में थे। वहीं उस्ताद भगत सिंह की बात करें तो इसमें पवन कल्याण के साथ श्री लीला और राशि खन्ना जैसे कलाकार हैं, ये एक एक्शन कॉप ड्रामा फिल्म है, जिसे मैत्री मूवी मेकर्स द्वारा प्रोड्यूस किया गया है। 19 मार्च को फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Entertainment Desk Mail ID -tiwarishivani2503@gmail.com

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story