TRENDING TAGS :
Bhojpuri Video Song: पवन सिंह-अक्षरा सिंह का सुपर हॉट सॉन्ग, एक क्लिक में देखें
Bhojpuri Video Song: भोजपुरी के बेहद ही हॉट कपल अक्षरा सिंह और पवन सिंह का एक गाना ट्रेडिंग में आ चुका है, आइए दिखाते हैं।
Pawan Singh-Akshara Singh Bhojpuri Video Song
Pawan Singh-Akshara Singh Bhojpuri Video Song: भोजपुरी इंडस्ट्री की सुपरहिट जोड़ी पवन सिंह और अक्षरा सिंह का एक सुपरहॉट गाना ट्रेंडिंग में आ चुका है, जिसका नाम "तनी फेरे दी बलम जी करवटिया" है, पवन सिंह और अक्षरा सिंह का ये गाना आग की तरह एक बार फिर वायरल हो गया है, जिसमें दोनों का रोमांस देख फैंस के होश उड़ गए हैं। पवन सिंह और अक्षरा सिंह का ये गाना भले ही सालों पुराना हो गया है, लेकिन जब भी फैंस इनकी जोड़ी को मिस करते हैं तो वे इसी गाने को देख दिल को तसल्ली दे देते हैं।
पवन सिंह-अक्षरा सिंह का सुपर हॉट गाना
भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह और अभिनेत्री अक्षरा सिंह आज के समय में एक-दूसरे के बारे में बात भी नहीं करना चाहते, लेकिन एक समय था जब दोनों एक दूसरे पर जान छिड़कते थे, पवन सिंह और अक्षरा सिंह एक दूसरे से बेइंतहा मोहब्बत करते थे, इनकी जोड़ी पर्दे पर सुपरहिट थी ही, लेकिन साथ ही रियल लाइफ में भी इनकी जोड़ी के फैंस दीवाने थे। आज भी इनकी जोड़ी को देखना दर्शक बेहद पसंद करते हैं, हालांकि अनबन की वजह से दोनों अब साथ काम नहीं करते, जिस वजह से दोनों के बेहद पुराने गाने यूट्यूब पर ट्रेंड में आ जाते हैं, इन दिनों दोनों का बेहद हॉट गाना "तनी फेरे दी बलम जी करवटिया" वायरल हो गया है।
पवन सिंह और अक्षरा सिंह का गाना "तनी फेरे दी बलम जी करवटिया" इतना जबरदस्त है कि दर्शक इस गाने को रिपीट मोड पर सुनते हैं, वे गाने को जितना भी सुने, उनका मन नहीं भरता। खासतौर पर दर्शक पवन सिंह और अक्षरा सिंह का रोमांस से अपनी नजरें नहीं हटा पा रहें हैं। दोनों की तीखी केमिस्ट्री ने फैंस के बीच हलचल पैदा कर दी है, वीडियो में पवन सिंह और अक्षरा सिंह का हद से ज्यादा रोमांटिक अंदाज देखने को मिल रहा है, बता दें कि ये गाना फिल्म सत्या का है, जिसे सिंगर इंदु सोनाली ने गाया है, लिरिक्स मनोज मतलबी ने लिखें हैं। ये गाना ब्लॉकबस्टर हो चुका है, जिसे आज भी दर्शक खूब देखते हैं।


