Pawan Singh Video: खेसारी लाल यादव पर पवन सिंह का तीखा वार, देखें वीडियो

Pawan Singh Video: पवन सिंह और खेसारी लाल यादव के बीच दुश्मनी बढ़ती ही जा रही है, खेसारी लाल यादव के बाद पॉवर स्टार ने उन्हें करारा जवाब दिया है।

Shivani Tiwari
Published on: 10 May 2026 3:54 PM IST
Pawan Singh Video: खेसारी लाल यादव पर पवन सिंह का तीखा वार, देखें वीडियो
X

Pawan Singh Video: भोजपुरी इंडस्ट्री के दो बड़े सुपरस्टार पवन सिंह और खेसारी लाल यादव के बीच अनबन चल रही है, दोनों ही एक दूसरे पर निशाना साधने में बिल्कुल भी पीछे नहीं रहते, हालांकि पवन सिंह विवादों से दूर रहना पसंद करते हैं, लेकिन खेसारी लाल यादव हैं और वे पवन सिंह के बारे में कुछ न कुछ ऐसा बयान दे देते हैं, जिससे बवाल मच जाता है और फिर खेसारी को जवाब देने के चक्कर में पवन सिंह भी उन पर पलटवार कर देते हैं, जिससे दोनों के बीच विवाद का सिलसिला चलता रहता है, अभी हाल ही में खेसारी लाल यादव ने एक बयान दिया था और अब पवन सिंह ने उसी बयान को लेकर उन पर तीखा वार किया।

पवन सिंह का खेसारी लाल यादव पर पलटवार

भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने एक बार फिर तहलका मचा दिया है, हाल ही में लखनऊ में उनका एक लाइव शो हुआ, जहां उन्होंने खेसारी लाल यादव को फिर अपने निशाने पर लिया। हालांकि हमेशा की तरह पवन सिंह ने कहीं भी खेसारी लाल यादव का नाम नहीं लिया, लेकिन फैंस समझ गए कि पॉवर स्टार का ये इशारा किसकी तरफ है।

बता दें कि हाल ही में खेसारी लाल यादव ने कहा था कि हिंदी इंडस्ट्री का कोई भी ऑफर सबसे पहले आता है तो खेसारी के पास आता है, जब खेसारी लाल यादव उसे रिजेक्ट कर देते हैं, तब अन्य भोजपुरी एक्टर के पास जाता है। उनका साफ कहना था कि पवन सिंह से पहले उन्हें प्रोजेक्ट ऑफर होते है, यदि वे मना कर देते हैं, तभी पवन सिंह के पास ऑफर जाता है, खेसारी के इस बयान ने फैंस के बीच बवाल भी मचा दिया था।

वहीं अब पवन सिंह ने इशारों में खेसारी के इस बात का करारा जवाब दिया, पवन सिंह ने अपने हाल ही के लाइव कॉन्सर्ट में कहा, "मैं पैसे के लिए नहीं जीता हूं, प्यार के लिए जीता हूं, ठीक है नहीं मिला तो नहीं मिला। हट..... मैं आराम से काम करता हूं, जब मन करता है तब काम नहीं तो आराम।" पवन सिंह के इस बयान को फैंस खेसारी लाल यादव के बयान से जोड़कर देख रहें हैं।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Mail ID -tiwarishivani2503@gmail.com

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story