TRENDING TAGS :
Pawan Singh Film: पवन सिंह की नई फिल्म का ऐलान, जारी हुआ फाड़ू लुक
Pawan Singh Bhojpuri Film: पवन सिंह ने अपनी नई फिल्म का ऐलान कर दिया है, इसके साथ ही उन्होंने अपनी फिल्म का धमाकेदार फर्स्ट लुक पोस्टर भी रिवील कर दिया है|
Pawan Singh Bhojpuri Film (Photo-Social Media)
Pawan Singh Bhojpuri Film: भोजपुरिया पॉवर स्टार पवन सिंह एक के बाद एक वजह से गर्दा उड़ाए हुए हैं, जी हां! जहां अभी हाल ही में वे रियलिटी शो राइज एंड फॉल में धमाल मचा कर बाहर निकले हैं और अब उन्होंने अपनी अगली आने वाली फिल्म से तहलका मचा दिया है। पवन सिंह ने अपनी नई फिल्म का ऐलान कर दिया है, इसके साथ ही उन्होंने अपनी फिल्म का धमाकेदार फर्स्ट लुक पोस्टर भी रिवील कर दिया है, बता दें कि पवन सिंह की फिल्म का टाइटल "मोहरा" है, आइए आपको पवन सिंह की इस फिल्म के बारे में डिटेल में बताते हैं।
पवन सिंह की नई फिल्म मोहरा
पवन सिंह कुछ दिनों पहले ही रियलिटी शो राइज एंड फॉल का हिस्सा बनें थे, उनकी वजह से शो की जबरदस्त TRP आ रही थी, उन्होंने राइज एंड फॉल के घर में अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े कई खुलासे भी किए, वहीं जब खबरें आईं कि पवन सिंह बीच में ही शो छोड़ रहें हैं, उनके फैंस निराशा हो गए, क्योंकि फैंस को पूरा यकीन था कि राइज एंड फॉल की ट्रॉफी तो पवन सिंह ही लेकर आएंगे। हालांकि शो से निकलते वक्त पवन सिंह ने बताया कि उन्हें बतौर गेस्ट शो में लाया गया था। उनकी राइज एंड फॉल की जर्नी तो खत्म हो चुकी है, लेकिन वे अपने अन्य प्रोजेक्ट के जरिए दर्शकों के दिलों पर छाने को तैयार हैं।
नवरात्रि के पावन पर्व पर पवन सिंह ने अपनी नई फिल्म मोहरा की घोषणा की, साथ ही फिल्म का पहला धांसू लुक भी रिवील कर दिया। पवन सिंह ने मोहरा फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर अपने सोशल मीडिया हैंडल पर जारी किया, इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, "जय माता दी!....नवरात्रि के शुभ अवसर पर रऊवा लोग खातिर लेके आ रहल बानी जा एगो धमाकेदार तोहफा...निर्देशक एवं निर्माता – अरविंद चौबे...शानदार एक्शन और धमाकेदार गाना से भरपूर ई फ़िल्म के बहुत जल्द ट्रेलर और गाना आपके देखे और सुने के मिली सिर्फ़ surmusic11 यूट्यूब चैनल पर।" पवन सिंह के लुक की बात करें तो पॉवर स्टार एक्शन मोड में नजर आ रहें हैं।
फैंस हुए खुश
मोहरा फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर देख पवन सिंह के फैंस खुशी से झूम उठे हैं, उनके इस पोस्ट पर हजारों कमेंट्स आ चुके हैं और कमेंट बॉक्स में फैंस मोहरा फिल्म को लेकर अपनी उत्सुकता ही जाहिर कर रहें हैं। कुछ फैंस ने तो अभी से ही इस फिल्म को ब्लॉकबस्टर बता दिया है। उम्मीद है कि बहुत ही जल्द दर्शकों को मोहरा फिल्म का ट्रेलर देखने को मिलेगा।


