TRENDING TAGS :
Pawan Singh ने स्टेज पर लगाया नीलम गिरी को गले, देखते ही वहाँ से चले गए सीएम Samrat Choudhary
Pawan Singh CM Samrat Choudhary Video: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह ने शो के दौरान नीलम गिरी को लगाया गले, देखते ही उठकर चले गए बिहार के सीएम समर्थ चौधरी वीडियो हुआ वायरल
Pawan Singh CM Samrat Choudhary: भोजपुरी सुपरस्टार का कल मेला देखने को मिला, अवॉर्ड शो के दौरान जहाँ पर बिहार के सीएम समर्थ चौधरी को भी मुख्य अतिथि के तौर पर बुलाया गया था। तो वहीं इस इवेंट में मनोज तिवारी, निरहुआ, पवन सिंह और भोजपुरी सिनेमा की कई सारी एक्ट्रेस नजर आई, इस दौरान पवन सिंह का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, सोशल मीडिया पर जिसमें पवन सिंह नीलम गिरी को गले लगाते हुए नजर आ रहे हैं। उसी दौरान सीएम समर्थ चौधरी वहाँ से चले जाते हैं।
पवन सिंह ने नीलम गिरी को लगाया गले सीएम समर्थ चौधरी वहाँ से चले गए (Pawan Singh CM Samrat Choudhary Viral Video)-
भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, इस वीडियो में पवन सिंह स्टेज पर पर्फार्मेंस देते हैं, उस समय उनके साथ वहाँ पर नीलम गिरी मौजूद होती हैं। नीलम गिरी को पवन सिंह पर्फार्मेंस के दौरान गले लगाते हैं, जिसके बाद तुरंत ही देखा जाता है कि दर्शकों के बीच से उठकर बिहार के सीएम समर्थ चौधरी वहाँ से चले जाते हैं। जिसके बाद उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जैसा कि आप इसमें देख सकते हैं।
https://x.com/OmprakashRast13/status/2114985865864994940
तो वहीं बिहार के सीएम समर्थ चौधरी ने पवन सिंह को सम्मानित भी किया। उनको भोजपुरी का सुपरस्टार भी कहा, जैसा कि आप इस वीडियो में देख सकते हैं।
इसके अलावा पवन सिंह के कई सारे वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। जिसमें उन्होंने पूरा माहौल बना दिया और स्टेज पर सुरों से समा बांध दिया है। जैसा कि आप देख सकते हैं।
इस इवेंट में भोजपुरी के सभी सुपरस्टार नजर आएं लेकिन खेसारी लाल यादव इस शो का हिस्सा नहीं बने थे।


