Pawan Singh ने इस शख्स संग लगाई स्टोरी, गुस्सा हुए बड़े भाई दी गाली, डिलीट की स्टोरी,जाने पूरा मामला

Pawan Singh Instagram Story: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह ने इंस्टाग्राम पर विक्की सिंह लगाई फोटो बड़े भाई ने दी गाली डिलीट किया फोटा, जाने क्या है पूरा मामला

Shikha Tiwari
Published on: 30 Oct 2026 11:42 AM IST
Pawan Singh Instagram Story
X

Pawan Singh Instagram Story (Image Credit-Social Media) 

Pawan Singh News: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं। बता दे कि पवन सिंह के सुर्खियों में रहने के पीछे की वजह उनका कोई वायरल वीडियो या फिर उनकी पत्नी ज्योति सिंह नहीं है। बल्कि पवन सिंह के सुर्खियों में रहने की वजह है उनके बड़े भाई, जिन्होंने पवन सिंह के द्वारा इंस्टाग्राम पर लगाई गई स्टोरी पर उनको गाली दिया। जिसके बाद उस स्टोरी को पवन सिंह ने कुछ देर बाद ही डिलीट कर दिया।

पवन सिंह को उनके बड़े भाई गुड्डू सिंह ने दी गाली डिलीट की स्टोरी (Pawan Singh Elder Brother Guddu Singh Abused Him To Shared Pic With Vicky Singh)-

पवन सिंह भोजपुरी जगत के बड़े सुपरस्टार हैं। इसके साथ ही पवन सिंह बीजेपी के एमएलसी भी हैं। कल करवा चौथ का त्योहार था। इस खास अवसर पर पवन सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की, जोकि विक्की सिंह के साथ बताई जा रही है। रिपोर्ट के अनुसार, विक्की पवन सिंह के चाचा के लड़के हैं। लेकिन लोकसभा चुनावों के बीच पवन सिंह ने विक्की सिंह समेत कुछ अन्य सदस्यों को अपनी टीम से हटा दिया था। लेकिन एक बार फिर से कल पवन सिंह विक्की सिंह के साथ तस्वीर अपने इस्टाग्राम पर शेयर की। जिसके कुछ देर बाद ही पवन सिंह बड़े भाई गुड्डू सिंह ने उन्हें गाली दी। जिसके कुछ देर बाद स्टोरी पवन सिंह ने डिलीट कर दी।

अब ये पूरा वाकिया सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक्स पर एक यूजर ने पवन सिंह और उनके भाई की स्टोरी शेयर करते हुए लिखा-एक घंटे पहले पवन सिंह ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक शख्स के साथ तस्वीर लगाई। इसके तुरंत बाद उनके सगे बड़े भाई ने उन्हें गाली देते हुए एक स्क्रीनशॉट अपनी फ़ीड पर पोस्ट कर दिया। हैरानी की बात यह है कि जैसे ही लोगों ने उस पोस्ट पर प्रतिक्रिया देना शुरू किया, पोस्ट डिलीट कर दी गई। आखिर वह शख्स कौन है, जिसे लेकर पवन सिंह के बड़े भाई को इतनी आपत्ति है? पवन सिंह ने भी थोड़े देर बाद स्टोरी डिलीट कर दी, अगर किसी को इस पूरे मामले की जानकारी है, तो कृपया बताइए कि आखिर माजरा क्या है?

https://x.com/imrowdy_rathore/status/2115755642971677116?a=kkrKSqxlOuIrKbrDw00&s=19

एक और पोस्ट शेयर किया, जब लोगों ने कहा कि ये एआई से बनी तस्वीर

https://x.com/imrowdy_rathore/status/2115863639131603342?a=vav7pebtM8D_DccdllU&s=19

Shikha Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shikha Tiwari

Entertainment Desk Mail ID - iamshikha712@gmail.comiamshikha712@gmail.com

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story