Pawan Singh Ka Naya Gana: भोजपुरी हसीना के प्यार में पवन सिंह ने की हद पार, खूब देखा जा रहा Video

Pawan Singh Ka Naya Gana: भोजपुरी स्टार पवन सिंह फिर अपने एक धमाकेदार गाने छोड़ दीं ना के साथ आ चुके हैं, जिसने दर्शकों के बीच बवाल मचा दिया है।

Shivani Tiwari
Published on: 27 May 2026 5:50 PM IST
Pawan Singh Ka Naya Gana: भोजपुरी हसीना के प्यार में पवन सिंह ने की हद पार, खूब देखा जा रहा Video
X

Pawan Singh Ka Naya Gana: भोजपुरी स्टार पवन सिंह का जादू सिर्फ देश भर में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी देखने को मिलता है, सोशल मीडिया पर दुनिया के कोने-कोने से ऐसे कई वीडियो वायरल होते हैं, जहां विदेशी लोग भी पवन सिंह के गाने पर दिल खोलकर झूमते हैं। पवन सिंह के गानों में इतना दम होता है कि उसे सुन कोई भी हाथ पैर हिलाने लग जाता है। वहीं अब पॉवर स्टार का एक नया धमाकेदार गाना छोड़ दीं ना आज ही रिलीज हुआ है, लेकिन इसमें गर्दा उड़ा दिया है।

पवन सिंह का गाना छोड़ दीं ना

भोजपुरी स्टार पवन सिंह का हर दूसरे-तीसरे दिन एक नया गाना रिलीज होता रहता है और उनके सभी गानों पर फैंस जमकर प्यार लुटाते हैं। पिछले कुछ दिनों से फैंस पवन सिंह के नए गाने छोड़ दीं ना को लेकर बेहद एक्साइटेड थे और अब आज पवन सिंह का ये तड़कता भड़कता गाना रिलीज कर दिया गया है, जो रिलीज होते ही वायरल हो गया है।

पवन सिंह का गाना छोड़ दीं ना बेहद धमाकेदार है, गाने में पवन सिंह के साथ भोजपुरी की खूबसूरत अदाकारा श्वेता महारा नजर आ रहीं हैं, पवन सिंह और श्वेता महारा का हॉट रोमांस देखते बन रहा है, दोनों की केमिस्ट्री ने पर्दे पर आग लगा दी है। छोड़ दीं ना भोजपुरी म्यूजिक वीडियो में पवन और श्वेता कभी बारिश में भीगकर रोमांस कर रहें हैं तो कभी बेडरूम में। श्वेता महारा रेड कलर की साड़ी पहने नजर आ रहीं हैं, जिसमें वे बेहद कमाल की लग रहीं हैं, वहीं पवन सिंह शर्ट और पैंट में हमेशा की तरह अपने फैंस का दिल लूट ले गए हैं।

पवन सिंह और श्वेता महारा का गाना छोड़ दीं ना यूट्यूब पर ट्रेंडिंग में आ गया है, और फैंस इसे धड़ल्ले से शेयर भी कर रहें हैं। बताते चलें कि इस शानदार गाने को पवन सिंह ने अपनी आवाज से सजाया है, लिरिक्स प्रिंस प्रियदर्शी ने लिखे हैं, जबकि म्यूजिक प्रियांशु सिंह का है। पवन सिंह के सभी गानों की तरह ये भी रिकॉर्ड तोड़ता नजर आ रहा है।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Entertainment Desk Mail ID -tiwarishivani2503@gmail.com

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story