TRENDING TAGS :
Pawan Singh Ki Shaadi: पवन सिंह की शादी पर हुई भविष्यवाणी, 45 की उम्र में लेंगे सात फेरे?
Pawan Singh Ki Shaadi: पवन सिंह की शादी को लेकर राधे मां ने भविष्यवाणी की है, आइए जानते है उन्होंने क्या कुछ कहा।
Pawan Singh Ki Shaadi (Photo- Social Media)
Pawan Singh Ki Shaadi: भोजपुरी पॉवर स्टार पवन सिंह इन दिनों जियो हॉटस्टार पर आ रहे रियलिटी शो भोजपुरी बवाल में नजर आ रहें हैं, जिसमें वे कभी अपने पहले प्यार का जिक्र करते नजर आ रहें है तो कभी अपनी फेवरेट चिकन रेसिपी साझा कर रहें हैं। पवन सिंह का ऐसा अंदाज देख उनके फैंस बेहद खुश हैं, क्योंकि इस शो में पवन सिंह का एक अलग ही रूप देखने को मिल रहा है, वहीं अब इसी शो में पवन सिंह की शादी की भी भविष्यवाणी कर दी गई, और ये भविष्यवाणी किसी और ने नहीं, बल्कि राधे मां ने की।
45 की उम्र में दूल्हा बनेंगे पवन सिंह
भोजपुरी बवाल का नया प्रोमो जारी कर दिया गया है, जिसमें राधे मां भी आईं हुईं हैं, उन्होंने ही पवन सिंह को देख उनकी शादी को लेकर भविष्यवाणी की। जी हां! भोजपुरी बवाल के नए प्रोमो में आप देख सकते हैं कि इसकी शुरुआत राधे मां से होती है, वहीं भारती सिंह उनका इंट्रोडक्शन कराते हुए कहती हैं - ये वो हैं जो लोगों के दुख दर्द अपने ज्ञान से हर लेती हैं। इसके बाद भारती सिंह, आम्रपाली दुबे, पवन सिंह और निरहुआ राधे मां के पैर छूते नजर आए।
वहीं, भारती सिंह राधे मां से पूछ बैठी कि पवन भाई को अच्छा जीवन साथी कब मिलेगा, राधे मां पवन सिंह को अपने पास बुलाती हैं और उन्हें देखती हैं, इसके बाद कहती हैं - इसका दिल बहुत साफ है, इसे 45 साल से एक बहुत अच्छी लविंग वाइफ़ मिलेगी। यह सुन पवन सिंह मुस्कुरा देते हैं और फिर क्या था भारती सिंह शादी का नाम लेकर पवन सिंह की टांग खींचती नजर आई। भोजपुरी बवाल का ये धमाकेदार प्रोमो वायरल हो गया है, और फैंस के मजेदार कमेंट्स आ रहें हैं।
ज्योति सिंह संग चल रहा तलाक का केस
पवन सिंह भले ही पर्दे पर खूब रोमांस करते हैं, लेकिन रियल लाइफ पर उन्हें कभी प्यार नसीब नहीं हुआ, उन्हें पहली बार मोहब्बत अक्षरा सिंह से हुई, लेकिन घरवालों के कारण उनकी मोहब्बत अधूरी रह गई और उन्होंने नीलम सिंह से शादी रचाई, नीलम सिंह ने शादी के कुछ महीने बाद ही आत्महत्या कर ली थी, जिसके बाद पवन सिंह ने ज्योति सिंह से शादी की, ज्योति सिंह और पवन सिंह के बीच तलाक का केस चल रहा है।


