Pawan Singh Video: पवन सिंह संग हो जाता हादसा, बाल-बाल बचे भोजपुरी स्टार, वायरल हुआ वीडियो

Pawan Singh Video: भोजपुरी स्टार पवन सिंह बाल-बाल बच गए, उनका एक लेटेस्ट वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उनके साथ एक हादसा होते-होते रह गया, आइए दिखाते हैं।

Shivani Tiwari
Published on: 8 Jun 2026 4:20 PM IST
Pawan Singh Video
X

Pawan Singh Video

Pawan Singh Video: भोजपुरी स्टार पवन सिंह इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं और इसके पीछे की कई वजहें हैं, दरअसल पवन सिंह को MLC का कैंडिडेट बनाया गया है, जिस वजह से उनके फैंस और फैमिली के बीच जश्न का माहौल छाया हुआ है। वहीं उनके चर्चा में आने की एक और वजह यह है कि उनकी बायोपिक बन रही है, जिसमें वे खुद एक्टिंग करते नजर आएंगे। इन सब चर्चाओं के बीच पवन सिंह का एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें उनके साथ एक हादसा होते-होते बच गया, आइए आपको वीडियो दिखाते हैं।

पवन सिंह संग होने वाला था हादसा

पवन सिंह का हाल ही का एक वीडियो इंटरनेट पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है, जिसे देख फैंस परेशान हो गए। दरअसल उस वीडियो में पवन सिंह गिरते गिरते बचते नजर आए। वीडियो में आप देख सकते हैं कि पॉवर स्टार की एक झलक देखने के लिए उनके हजारों फैंस इक्कठा हुए हैं, पवन सिंह अपनी सिक्योरिटी के बीच हैं, उनके अगल-बगल बहुत से फैंस नजर आ रहें हैं, जो पवन सिंह को देख हूटिंग करते नजर कर रहें हैं।


इसी दौरान, जब पवन सिंह अपनी सिक्योरिटी के साथ चलते रहते हैं तो भीड़ अत्यधिक होने के कारण उन्हें जोरदार धक्का लगता है और उनका बैलेंस बिगड़ जाता है और वो गिरते-गिरते बचते हैं, किसी तरह पवन सिंह खुद को संभाल लेते हैं और फिर गुस्से से पीछे की तरह देखते हैं कि उन्हें धक्का किसने दिया। पवन सिंह के चेहरे पर गुस्सा साफ नजर आ रहा है, देखें वीडियो -

पवन सिंह वर्कफ्रंट

पवन सिंह इन दिनों अपनी बायोपिक की शूटिंग में व्यस्त चल रहें हैं, जो उनके गांव में की जा रही है। इस फिल्म में पवन सिंह की पूरी जर्नी दिखाई जाएगी, उनके बचपन के स्ट्रगल से लेकर शादी, प्यार कंट्रोवर्सी सब कुछ इस फिल्म में फिल्माया जाएगा। इसी के साथ पवन सिंह अपने गानों के जरिए भी धमाका कर रहें हैं और वे जल्द ही भोजपुरी बवाल रियलिटी शो में भी नजर आएंगे।

Shivani Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shivani Tiwari

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story