TRENDING TAGS :
Pawan Singh Video: बलिया कार्यक्रम में नशे की हालत में पवन सिंह, हुआ बवाल, पुलिस ने चलाई लाठियां
Pawan Singh Ballia Event Video: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह और रवि सिंह ने बलिया में किया कार्यक्रम, नशे के हालत में नजर आएं पवन सिंह, पुलिस चलाई लाठियां
Pawan Singh Ravi Kishan Ballia Event Video (Image Credit- Social Media)
Pawan Singh Ballia Event Chaos: पवन सिंह जोकि भोजपुरी सिनेमा के एक प्रसिद्ध एक्टर हैं। इसके साथ ही साथ पवन सिंह बीजेपी के एमएलसी भी बन गए हैं। तो वहीं पवन सिंह का कल बलिया में एक इवेंट था। जिसमें उनके साथ रवि किशन भी नजर आएं थे। दोनों ने इस इवेंट में चार चाँद लगा दिया। दोनों को देखने के लिए लोगों की भीड़ इतनी ज्यादा थी कि पुलिस प्रशासन को संभालने में मुश्किल हो रहा था। जिसकी वजह से पुलिस प्रशासन को वहाँ पर लाठियां तक चलानी पड़ी है। इन सबके बीच पवन सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें उनको देखकर लग रहा है कि वो नशे की हालत में हैं।
पवन सिंह बलिया इवेंट में नशे की हालत में आए नजर (Pawan Singh Looks Drunk At Ballia Event Video Viral)-
भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह और रवि किशन के मौजूदगी में मंगलवार को बलिया में एक इवेंट का आयोजन कराया गया। इस इवेंट में सिंगर शिवानी सिंह भी आई थी। तो वहीं तीनों ने जमकर महफिल सजाई, इस दौरान पवन सिंह और रवि किशन साथ में गाना गाते हुए नजर आ रहे हैं। इन सबके बीच इन दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पवन सिंह नशे की हालत में नजर आ रहे हैं। पवन सिंह कहते हुए नजर आते हैं, कौन लड़का फोटो बनाया है, इधर आओ, जिसके बाद रवि किशन के साथ पवन सिंह गाना गाना शुरू कर देते हैं। वीडियो देखने के बाद लोगों ने कमेंट करना शुरू कर दिया है। जैसा कि आप इस वीडियो में देख सकते हैं।
इस वीडियो को देखने के बाद लोगों ने कमेंट करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा- पीएले बा,
एक अन्य यूजर ने लिखा- माननीय एमएलसी साहब जीतने की खुशी में दो-चार घूँट ले लिए हैं
पवन सिंह ने ड्रिंक किया था या नहीं ये तो वही बता सकते हैं। लेकिन लोगों ने उनके इस वीडियो को देखने के बाद अंदाजा लगाया है।
पवन सिंह और रवि किशन के बलिया इवेंट में पुलिस ने चलाई लाठी (Pawan Singh Ravi Kishan Ballia Event Controversy)-
बता दे कि इस इवेंट में जब गायिका शिवानी सिंह ने 'ऐ सैयां लाइका नियां सूती जाले कोरा में' गाना गाया, तो भीड़ बेकाबू हो गई। पुलिस ने पहले धक्का-मुक्की करके उन्हें नियंत्रित करने की कोशिश की, जिसके बाद पवन सिंह माइक लेकर नीचे उतरने लगे, तभी भीड़ बेकाबू होगी, जिसको संभालने के लिए पुलिस को लाठियां चलाना पड़ा।


