Pawan Singh पहुँचे Bharat Tiwari के घर बंधवाई राखी कहा- भरत तिवारी पर बनाएंगे गाना और न्याय दिलाएंगे

Pawan Singh Bharat Tiwari: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह बिहार के भरत तिवारी के परिवार से मिले और उनके परिवार से किया उनको न्याय दिलाने का वादा

Shikha Tiwari
Published on: 24 Aug 2026 2:38 PM IST
Pawan Singh Bharat Tiwari Family
X

Pawan Singh Meets Bharat Tiwari Family (Image Credit-Social Media)

Pawan Singh Bharat Tiwari: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह जोकि BJP MLC है। पवन सिंह अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। इस समय भोजपुरी बवाल शो आ रहा है। जिसमें पवन सिंह के निजी जिंदगी से जुड़े किस्सों पर जिक्र किया जा रहा है। तो वहीं पवन सिंह ने अपनी पहली पत्नी के बारे में भी जिक्र किया है। पवन सिंह जोकि एक एक्टर और सिंगर के साथ ही साथ बीजेपी के एमएलसी भी हैं। वो एमएलसी का भी फर्ज निभा रहे हैं, बता दे कि बिहार के भरत तिवारी के परिवार से मिलने पहुँचे पवन सिंह, जिसका वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

पवन सिंह पहुँचे भरत तिवारी के घर वीडियो वायरल (Pawan Singh Reached Bharat Tiwari House Video Viral)-

भोजपुरी कलाकार और बीजेपी एमएलसी पवन सिंह, भरत तिवारी के घर पहुँचे हैं, जहाँ उन्होंने भरत तिवारी की माँ को ये आश्वासन दिया कि वे भरत तिवारी को न्याय दिलाकर रहेंगे, पवन सिंह ने भरत तिवारी की भतीजी से राखी बंधवाई और कहा भरत तिवारी पर गाना जल्द ही रिलीज किया जाएगा। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

https://www.instagram.com/reel/DcZwDzYTMs8/?utm_source=ig_web_copy_link&igsi=MzRlODBiNWFlZA==

बिहार के भरत तिवारी की मौत को महीनों बीत गए हैं। लेकिन अभी तक उनके परिवार को न्याय नहीं मिला है। पवन सिंह इससे पहले भी भरत तिवारी के परिवार से मिलने गए थे। और उन्हें आश्वासन दिया था कि वो उनको न्याय दिलाएंगे। भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव भी भरत तिवारी के परिवार से मिल चुके हैं, उन्होंने कहा कि आप आंदोलन करों, मैं आपके साथ हूँ। लेकिन उसके बाद से अबतक भरत तिवारी का परिवार न्याय की मांग कर रहा है। जून के महीने में भरत तिवारी का एनकाउंटर हुआ था। अब देखने लायक होगा कि पवन सिंह भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिला पाते हैं या नहीं

Shikha Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shikha Tiwari

Entertainment Desk Mail ID - iamshikha712@gmail.comiamshikha712@gmail.com

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story