TRENDING TAGS :
Pawan Singh Song: पवन सिंह ने अश्लीलता की सारी हदे की पार, गाया ऐसा भद्दा गाना हो रहे हैं ट्रोल
Pawan Singh Devra Nihare SongL भोजपुरी सुपरस्टार और सिंगर पवन सिंह एक बार फिर से चर्चा में छाए हुए हैं, इस बार उनका एक गाना है, जिसमें अश्लीलता की सारी सीमा पार हो गई है
Pawan Singh Devra Nihare Bhojpuri Song (Image Credit-Social Media)
Pawan Singh Song: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं। इस बार उनके सुर्खियों में आने की वजह उनकी पर्सनल लाइफ नहीं है। बल्कि उनकी प्रोफेशनल लाइफ है। जैसा कि हर कोई जानता है कि Pawan Singh एक बेहतरीन सिंगर हैं। उन्होंने कई सारे सुपरहिट गाने दिए हैं। यही नहीं पवन सिंह का लॉलीपॉप गाना एक इंटरनेशनल गाना है। इस गाने ने Pawan Singh को सिर्फ भारत में ही नहीं अपितु विदेशों में भी प्रसिद्धी दिलाई थी। लेकिन इस बार Pawan Singh अपने नए गाने की वजह से सुर्खियों में है। जिसकी वजह से वो ट्रोल हो रहे हैं।
पवन सिंह अपने नए गाने देवरा निहारे की वजह से हुए ट्रोल (Pawan Singh Trolled New Song Devra Nihare )-
Pawan Singh ने कुछ दिन पहले ही भोजपुरी एक्ट्रेस और एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट नीलम गिरी के साथ अपने एक गाने की जानकारी शेयर की थी। अब उनका ये गाना रिलीज भी हो गया है। इस गाने का टाइटल है, 'देवरा निहारे' जैसा ही Pawan Singh का ये गाना रिलीज हुआ वो सुर्खियों में आ गया। बता दे कि Pawan Singh के इस गाने में काफी भद्दे वर्ड्स का चयन किया गया था। जिसकी वजह Pawan Singh अपने इस गाने के रिलीज के बाद से ही सोशल मीडिया पर ट्रोल होने लगे हैं।
ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, जब किसी भोजपुरी गाने की लिरिक्स की वजह से किसी सिंगर को ट्रोल किया गया हो। जिसपर Pawan Singh से एक इंटरव्यू में सवाल भी पूछा गया था कि उनके गाने में भद्दे लिरिक्स का प्रयोग किया गया है। जिसपर पवन सिंह ने कहा कि आप भोजपुरी पर सवाल उठाने से पहले बॉलीवुड के गाने देख लीजिए,चोली के पीछे क्या है और अन्य गानें
तो वहीं Pawan Singh के फैंस भी उनके सपोर्ट में आ चुके हैं। एक यूजर ने नोरा फतेही के गाने की जिक्र की है। लेकिन अभी तक Pawan Singh का रिएक्शन इस मुद्दे पर सामने नहीं आया है।


