TRENDING TAGS :
Pawan Singh की पत्नी Jyoti Singh भड़की उनपर कहा- कानून का मजाक बना दिया है, देखें वीडियो
Jyoti Singh Angry On Pawan Singh: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह को आया गुस्सा, बार-बार कोर्ट के आदेशों का पवन सिंह कर रहे हैं अपमान, देखें वीडियो
Pawan Singh Wife Jyoti Singh Angry On Her After Divorce (Image Credit- Social Media)
Pawan Singh Jyoti Singh Divorce: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह अक्सर किसी ना किसी वजह से सोशल मीडिया पर सुर्खियों का हिस्सा बने रहते हैं। बता दे कि पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह जोकि उनसे काफी समय से अलग रह रही हैं। लोकसभा चुनाव के दौरान पवन सिंह अपनी पत्नी ज्योति सिंह को वापस लेकर आए थे। जिसके बाद ऐसा लगा कि दोनों के बीच सबकुछ सहीं हो गया है। लेकिन पवन सिंह चुनाव हार गए और एक बार फिर से ज्योति सिंह अपने मायके चली गई। दोनों के तलाक का मामला लगातार सुर्खियों का विषय बना हुआ है। हर बार पवन सिंह कोर्ट के द्वारा दिए गए समय पर वहाँ नहीं पहुँचते हैं। जिसकी वजह से कोर्ट द्वारा तारीख को आगे बढ़ा दिया जाता है। तो वहीं एक बार फिर से पवन सिंह पर गुस्सा करती हुई नजर आई ज्योति सिंह
पवन सिंह पर गुस्सा हुई उनकी पत्नी ज्योति सिंह (Jyoti Singh Angry On Pawan Singh)-
ज्योति सिंह और पवन सिंह के तलाक का मामला लंबे समय से कोर्ट में चल रहा है। लेकिन पवन सिंह जल्दी तारीख पर जाते ही नहीं है। जब एक बार पवन सिंह गए थे, उस समय ज्योति सिंह कोर्ट नहीं पहुँची थी। लेकिन अक्सर ऐसा देखा गया कि ज्योति सिंह कोर्ट पहुँच जाती हैं लेकिन पवन सिंह कोर्ट नहीं पहुँचते हैं। जिसकी वजह से पवन सिंह पर जुर्माना भी लगाया गया है। इन सबके बीच कल पवन सिंह और ज्योति सिंह के तलाक के केस पर सुनवाई थी। जिसके दौरान ज्योति सिंह कोर्ट आई थी लेकिन पवन सिंह कोर्ट नहीं पहुँचे थे।
जिसपर ज्योति सिंह ने कहा- बड़े दुख के साथ कहना पड़ रहा है, कि पवन सिंह सरकारी कर्मचारी होकर भी, सरकार के नियमों का पालन नहीं करते हैं। जज का मजाक भी बनाया है,कानून का भी पालन नहीं कर रहे हैं। जैसा कि आप इस वीडियो में देख सकते हैं।


