Jyoti Singh ने Pawan Singh के लिए रखा करवा चौथ का व्रत, लोगों ने कहा- ऐसी बयानबाजी क्यों करती

Pawan Singh Wife Jyoti Singh Karwa Chauth: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने उनके लिए रखा करवा चौथ का व्रत वीडियो वायरल होने पर नेटिजन्स ने किया ट्रोल

Shikha Tiwari
Published on: 30 Oct 2026 12:40 PM IST
Pawan Singh Wife Jyoti Singh Karwa Chauth Video
X

Pawan Singh Wife Jyoti Singh Karwa Chauth (Image Credit- Social Media)

Jyoti Singh Karwa Chauth Video: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह की पर्सनल लाइफ अक्सर किसी ना किसी वजह से चर्चा में रहती है। जिसके पीछे की वजह है पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह जो अक्सर उनपर आरोप लगाती रहती हैं। कुछ दिन पहले ही पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह का उनकी दोस्तों और बहन के साथ एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें उनकी दोस्तों और बहन ने कहा की पति ऐसा होना चाहिए, जो लॉयल हो, पैसा भले ना हो और थूककर चाटने वाला नहीं होना चाहिए। इसके साथ ही ज्योति सिंह से दूसरी शादी के बारे में भी कहा, जिसपर ज्योति सिंह ने कहा कि यदि अच्छा पति मिले तभी हो नहीं तो ऐसे ही सही हैं। इन सबके बीच ज्योति सिंह ने पवन सिंह के लिए करवा चौथ का व्रत रखा है। जिसका वीडियो वायरल हो रहा है, नेटिजन्स ने उनको ट्रोल किया है।

ज्योति सिंह ने किया पवन सिंह के लिए करवा चौथ (Pawan Singh Wife Jyoti Singh Karwa Chauth Video Netizens Trolled)-

भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने करवा चौथ का व्रत रखा है। जिसका वीडियो पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया। इससे पहले भी पवन सिंह के लिए ज्योति सिंह हर साल करवा चौथ का व्रत रखती हुई नजर आई हैं। तो वहीं ज्योति सिंह ने जैसे ही करवा चौथ का ये वीडियो शेयर किया। नेटिजन्स उनको ट्रोल करने लगे। जैसा कि आप इस वीडियो में देख सकते हैं।


एक यूजर ने लिखा- जब इतना ही प्यार है तो ऐसी बयानबाजी क्यों होती है.. जिससे सारी उम्मीद आप खुद ही खतम कर देते हो, एक यूजर ने लिखा- दिल पर पत्थर रखकर मना रही है बेचारी, तो वहीं दूसरी तरफ ज्योति सिंह को लोगों ने तारीफ की है।

जिसमें एक यूजर ने लिखा- करवा चौथ माता ज्योति भाभी को हमेशा सदा सुहागन बनाए रखिएगा चंद्रया नम somay namah, एक यूजर ने लिखा- दीदी आपको भगवान जी हमेशा खुश रखे, एक यूजर ने लिखा- कलयुग में माता सीता से भी ज्यादा दुख सुहना पड़ रहा है @jyotipsingh999 जी को

Shikha Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shikha Tiwari

Entertainment Desk Mail ID - iamshikha712@gmail.comiamshikha712@gmail.com

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story