TRENDING TAGS :
Pawan Singh की पत्नी Jyoti Singh रहती हैं डिप्रेशन में? किया खुलासा- लेती हैं दवा
Pawan Singh Wife Jyoti Singh: पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह एक बार फिर चर्चाओं में आ गईं हैं, आइए जानते हैं अब उन्होंने क्या कहा।
Pawan Singh Wife Jyoti Singh
Pawan Singh Wife Jyoti Singh: भोजपुरी पॉवर स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह अक्सर चर्चाओं में बनीं रहतीं हैं, वो पवन सिंह को लेकर कुछ न कुछ ऐसे बयान दे देती हैं, जिसकी वजह से पवन सिंह के फैंस उन्हें घेरे में ले लेते है, हालांकि बहुत से लोग ज्योति सिंह को सर्पोट भी करते हैं, वहीं अब ज्योति सिंह द्वारा दिया गया नया बयान चर्चाओं में आ गया है, जी हां! ज्योति सिंह ने खुलासा किया है वे डिप्रेशन की दवाई लेती हैं।
ज्योति सिंह का शॉकिंग खुलासा
ज्योति सिंह का अधिकतर मीडिया में इंटरव्यू देती रहती हैं, जिससे भोजपुरी जगत में नई चर्चा छिड़ जाती है, वहीं अब फिर ज्योति सिंह का नया बयान चर्चाओं में आ गया है, जी हां! उन्होंने हाल ही में दिए अपने इंटरव्यू में डिप्रेशन के बारे में बात की। ज्योति सिंह ने कहा, "मैं खुद भी एंजाइटी और डिप्रेशन का दवा लेती थी, मैं ये नहीं कहूंगी कि दवा मैंने पूरी तरह से बंद कर दिया है, अभी भी कभी कभी एंजाइटी होती है, मैं दवा लेती हूं, अगर आप कहेंगे तो मैं आपको दिखा भी दूंगी।"
जब रिपोटर द्वारा उनसे पूछा गया कि उनके डिप्रेशन और एंजाइटी की वजह क्या है तो इसके जवाब में ज्योति सिंह ने कहा, "देखिए! मैं एक ही चीज जानती हूं, जब मनुष्य जीवन मिला है आपको, तो हर चीज आपको देते हुए चलना है, बस धैर्य बनाकर, बुरे टाइम से कैसे बाहर निकलना है और अच्छे समय में कैसे सब्र रखकर रहना है।" ज्योति सिंह का ये वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है और यूजर्स के खूब रिएक्शन भी आ रहें हैं, हालांकि ज्यादातर लोग ज्योति सिंह को ट्रोल ही कर रहे हैं, एक यूजर ने लिखा, "ड्रामा क्वीन।" दूसरे ने लिखा, "कितना ड्रामा कर रही 10 साल से।" वहीं एक ने लिखा, "चर्चा में रहने के लिए मीडिया में कुछ न कुछ बोलती रहती है।" वहीं एक नए ने कहा, "कब तक 10 करोड़ नहीं मिल जाते तब तक दवा खाते रहिए और मिडिया में ड्रामा करते रहिए।"
पवन सिंह के लिए शेयर किया था खास पोस्ट
पवन सिंह और ज्योति सिंह के तलाक का केस पिछले कई सालों से चल रहा है, लेकिन अब तक कुछ फाइनल नहीं हो पाया है। पवन सिंह ने अभी हाल ही में भोजपुरी बवाल में अपनी पहली पत्नी नीलम सिंह को याद कर खूब आंसू बहाए थे, जिसके बाद ज्योति सिंह ने एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था - "प्रिय पतिदेव! यदि नियति फिर कभी हमें एक ही कहानी में लिखे, तो इस बार मेरा नाम अपने हिस्से से मिटा देना। क्योंकि प्रेम की सबसे बड़ी पीड़ा बिछड़ना नहीं होती, किसी के साथ रहकर भी उसके जीवन में अपना स्थान खोजते रहना होती है। इस बार उस स्त्री को चुनना, जिसके आने से तुम्हारे दिन पूरे हो जाएं, जिसे अपने हिस्से का स्नेह मांगना न पड़े। जिसकी खामोशी भी तुम्हें सुनाई दे। मैं नहीं चाहती कि कोई और भी मेरी तरह अपने ही घर में अपनी मौजूदगी का प्रमाण देता फिरे। अगर प्रेम निभा न सको, तो किसी का जीवन मत चुनना और अगर निभा सको तो इस बार मुझे मत चुनना। मैं दुआ बनकर रह लूंगी। पर इस बार तुम्हारी कहानी नहीं बनना चाहती।"


