Pawan Singh Video: पॉवर स्टार ने फिर दिखाई दरियादिली, दान किए लाखों रुपए, फैंस हुए दीवाने

Pawan Singh Video: भोजपुरी पॉवर स्टार पवन सिंह ने एक ऐसा नेक काम किया है, जिसकी वजह से फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहें हैं।

Shivani Tiwari
Published on: 16 May 2026 11:01 PM IST
Pawan Singh Video: पॉवर स्टार ने फिर दिखाई दरियादिली, दान किए लाखों रुपए, फैंस हुए दीवाने
X

Pawan Singh Video: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह का नाम अक्सर विवादों में रहता है, उन्हें लेकर कई कंट्रोवर्सी हो चुकी है, जिसकी वजह से कुछ लोग उन्हें ट्रोल भी करते रहते हैं। पवन सिंह भले ही विवादों में फंसे रहते हैं, लेकिन वे नेक काम भी खूब करते हैं, जिसकी वजह से तो फैंस उनके पीछे पागल हैं, जी हां! पवन सिंह के पीछे पब्लिक किस कदर दीवानी है, ये तो आप सब देख ही चुके हैं, जब भी वे किसी शो का हिस्सा बनते हैं तो शो की TRP आसमान छूती है। फिलहाल, पवन सिंह ने एक बार फिर अपने दरियादिली अंदाज के चलते फैंस को अपना दीवाना बना लिया है, आइए जानते हैं पवन सिंह ने ऐसा क्या किया है।

पवन सिंह ने दान किए लाखों रुपए

भोजपुरी स्टार पवन सिंह अपने नेक दिल के लिए जाने जाते हैं, जब भी लोगों की मदद करने की बात आती है तो वे हमेशा आगे खड़े रहते हैं, चाहे वह इंडस्ट्री में हसीनाओं को काम दिलाना हो या फिर आर्थिक तौर पर लोगों की मदद करनी हो। पॉवर स्टार का एक लेटेस्ट वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे लाखों रुपए दान करते नजर आ रहें हैं।

दरअसल, भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह का एक लेटेस्ट वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे लाखों रुपए दान देने का ऐलान कर रहें हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि पवन सिंह बहुत से लोगों के बीच खड़े हैं, जिसमें वे कह रहें हैं, यहां पर जितने भी माता पिता हैं, उनकी सेवा भाव के लिए 1 लाख 51 हजार रुपए देता हूं। पवन सिंह अपनी टीम के सदस्य से अकाउंट नंबर लेकर तुरंत इतनी मोटी रकम ट्रांसफर करने का ऐलान करते हैं, पवन सिंह की बात सुन वहां मौजूद लोग तालियां बजाने लग जाते हैं। वहीं अब जैसे ही पवन सिंह का ये वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ, फैंस उनके उनके इस दरियायली की जमकर तारीफ कर रहें हैं।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Mail ID -tiwarishivani2503@gmail.com

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story