TRENDING TAGS :
Pawan Singh को छोड़ने के लिए Jyoti Singh ने रखी शर्त, बोलीं- विधवा की..
Pawan Singh-Jyoti Singh: पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने पॉवर स्टार को छोड़ने के लिए एक शर्त रखी, आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा।
Pawan Singh-Jyoti Singh Divorce
Pawan Singh-Jyoti Singh: भोजपुरी पॉवर स्टार पवन सिंह ने जब से सरेआम अक्षरा सिंह से माफी मांगी, उसके बाद से एक बार फिर उनका और ज्योति सिंह का रिश्ता सुर्खियों में आ गया है। लोगों ने सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं कि अक्षरा सिंह से खुद माफी तो मांग ली, लेकिन पत्नी ज्योति सिंह से क्यों माफी नहीं मांग रहें। वहीं पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने भी उनपर तंज कसा। ज्योति सिंह यहीं नहीं रुकी, उन्होंने एक इंटरव्यू भी दिया, जिसमें उन्होंने कुछ ऐसी बातें कहीं और शर्ते रखी, जो चर्चाओं में आ गईं हैं।
ज्योति सिंह ने रखी शर्त
ज्योति सिंह ने पवन सिंह पर इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने बहुत कुव्व कहा। उन्होंने पवन सिंह को छोड़ देने के लिए एक शर्त भी रखी। ज्योति सिंह ने कहा, "अगर मुझे पवन सिंह के साथ 20 दिन मिल जाए तो मुझे पता है कि उस आदमी को मैं समझा लूंगी। बस आप लोग 20 दिन का समय मुझे दिला दीजिए, लेकिन सिर्फ मैं और वो, बाकी और कोई नहीं। न ही फैमिली, न ही दोस्त और न ही उनकी टीम। बस 20 दिन मुझे दे दिया जाए, अगर 20 दिन में मैं नहीं जगह बना पाई तो मैं खुद उन्हें छोड़कर अलग हो जाऊंगी।"
ज्योति सिंह ने आगे कहा, "एक पति होते हुए जो मैं जीवन जी रही हूं, पूरी दुनिया जानती है कि ऐसा जीवन कौन औरत जीती है। मैं कहूंगी कि मैं इतनी बड़ी अभागन हूं कि पति होते हुए विधवा का जीवन जी रही हूं।"
ज्योति सिंह ने आगे और भी बड़ी बात कही, उन्होंने बताया कि कोई भी नहीं चाहता है कि पवन सिंह का परिवार बसे या पवन सिंह के बाल बच्चे हों। ज्योति सिंह के इन बयानों ने इंटरनेट पर बवाल मचा दिया है, यूजर्स भी अपनी प्रतिक्रिया देने से पीछे नहीं हट रहें हैं। बताते चलें कि ज्योति सिंह कई बार कह चुकी हैं एक वे पवन सिंह के साथ ही रहना चाहती हैं, लेकिन पवन सिंह उन्हें अपने साथ रखने को तैयार हैं, ज्योति सिंह उनसे अलग होने के लिए भी तैयार हैं, लेकिन उन्होंने गुजारा भत्ता की मांग की है, जब भी इस केस की सुनवाई होती है, पवन सिंह कोर्ट ही नहीं पहुंचते, जिस वजह से कुछ फैसला नहीं हो पा रहा है।


