The Alliance: पायल गेमिंग की आंखों से छलके आंसू, 'द अलायंस' में प्राइवेट वीडियो लीक का मुद्दा उठा, देखें

Payal Gaming On Private Video Leak: पायल गेमिंग रियलिटी शो द अलायंस में नजर आ रहीं हैं, जहां उन्होंने पिछले साल लीक हुए उनके प्राइवेट वीडियो की चर्चा कर रोने लगीं।

Shivani Tiwari
Published on: 27 Jun 2026 6:50 PM IST (Updated on: 27 Jun 2026 8:21 PM IST)
Payal Gaming On Private Video Leak
X

Payal Gaming On Private Video Leak

Payal Gaming On Private Video Leak: अमेज़न प्राइम वीडियो के नया रियलिटी शो द अलायंस शुरू हो चुका है और पहले ही दिन से इस शो ने दर्शकों को खुद से बांध लिया है। शो में पहले ही दिन से ड्रामा शुरू हो चुका है। कुणाल खेमू इस रियलिटी शो को होस्ट कर रहे हैं, जिसमें रवि किशन, वंशज सिंह, पायल गेमिंग, अरमान खेड़ा, मिनी माथुर, जैद दरबार, असलान गोनी, नीति टेलर, डॉली जावेद, रीवा किशन, सबी सूरी, डेलबार आर्या, कुशाल टंडन, डेजी शाह, निखिल चिनापा और रूही दोसानीं नजर आ रहें हैं। वहीं, द अलायंस के घर में पायल गेमिंग पिछले साल लीक हुए प्राइवेट वीडियो पर भी बात करते नजर आईं, आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा।

द अलायंस के घर में भावुक हुईं पायल गेमिंग

पायल गेमिंग भी द अलायंस में नजर आ रहीं हैं। पायल द अलायंस के घर में अपने लीक हुए प्राइवेट वीडियो पर भी बात करते नजर आईं, जी हां! उनकी द अलायंस की क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जहां वे अपने लीक हुए प्राइवेट वीडियो के बारे में बात कर रहीं हैं, वहीं इस बारे में बात करते हुए उनकी आंखों से आंसू भी छलक पड़ते हैं।

वायरल क्लिप में आप देख सकते हैं कि द अलायंस के कंटेस्टेंट्स एक साथ टेबल पर बैठ कर नाश्ता कर रहें हैं, पायल निखिल चिनप्पा संग बातें कर रहीं हैं, और अपने साथ हुई घटना को शेयर करते हुए कहती हैं - मेरे साथ हाल ही में एक घटना हुई है, मतलब मुझे बोलने में भी शर्म आ रही है कि लोग इतना हद तक गिर सकते हैं, जब वे किसी इंसान को बढ़ता देखते हैं। मेरा डीपफेक वीडियो बनाया... इसके आगे पायल कुछ कह नहीं पाती और रोने लग जाती हैं। वहाँ मौजूद लोग उन्हें चुप कराते हैं, फिर वे आगे बताती हैं कि जिन लोगों ने ये किया था, वे जेल के अंदर है, मैंने अपने लिए लड़ाई लड़ी, हार नहीं मानी।

बता दें कि पिछले साल दिसंबर महीने में सभी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर पायल गेमिंग का प्राइवेट वीडियो खूब वायरल हुआ था, पूरे इंटरनेट पर उनके इस वीडियो की लिंक शेयर की जा रही थी, जिसमें वे आपत्तिजनक अंदाज में नजर आ रहीं थीं। वीडियो वायरल होने के बाद, पायल ने बताया कि उनका वीडियो रियल नहीं है, बल्कि उन्हें बदनाम करने के लिए फेक वीडियो बनाया गया है। पायल ने पुलिस की मदद ली, और जिन्होंने भी उनका ये फेक वीडियो बनाया था, पुलिस ने उन्हें पकड़ा और अब आरोपी सलाखों के पीछे है।

Shivani Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shivani Tiwari

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story