Peddi X Review: राम चरण की एंट्री पर बजी खूब सीटियां, ए आर रहमान का म्यूजिक Peddi की जान

Peddi X Review: राम चरण की Peddi सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, आइए जानते हैं कि फिल्म देख चुके दर्शकों ने फिल्म को कैसा रिव्यू दिया है।

Shivani Tiwari
Published on: 3 Jun 2026 10:45 PM IST
Peddi X Review
X

Peddi X Review

Peddi X Review: राम चरण और जान्हवी कपूर की मच अवेटेड फिल्म Peddi आज शाम से सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है, वैसे फिल्म 4 जून से दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है, लेकिन 3 जून की शाम से फिल्म के पेड प्रीव्यू शोज शुरू किए गए थे और अब जिन दर्शकों ने फिल्म देख ली है, उन्होंने X प्लेटफार्म पर Peddi का रिव्यू करना भी शुरू कर दिया है। बता दें कि राम चरण की Peddi ने दर्शकों का दिल जीत लिया है, खासतौर पर राम चरण की एंट्री देख दर्शक थिएटरों में ही झूम उठे हैं।

दर्शकों को कैसी लगी Peddi

राम चरण और जान्हवी कपूर की Peddi को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त क्रेज बना हुआ था, वहीं अब जब फिल्म रिलीज हो गई है तो दर्शकों की उत्सुकता देखते बन रही है। राम चरण की इस फिल्म को लेकर दर्शकों ही एक्सपेक्टेशन बहुत अधिक थी और जिस तरह का रिस्पॉन्स मिलता नजर आ रहा है, उससे साफ है कि फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर खरी उतरती नजर आ रही।


Peddi मूवी देख चुके दर्शकों ने X प्लेटफार्म पर रिव्यू करते हुए राम चरण की एक्टिंग, स्क्रीन प्रेजेंस और एनर्जी की जमकर तारीफ की, साथ ही साथ ए आर रहमान के म्यूजिक को उन्होंने इस फिल्म का जान बताया। राम चरण के साथ जी जगपति बाबू के रोल की भी दर्शक खूब प्रशंसा कर रहें हैं। किसी दर्शक ने Peddi को ब्लॉकबस्टर कहा, तो किसी ने कहा कि इस फिल्म ने रोंगटे खड़े कर दिए। वहीं बहुतों ने जान्हवी कपूर और राम चरण की केमिस्ट्री की भी सराहना की। एक दर्शक ने लिखा, "थिएटर में जमकर तालियां और सीटियां बजी। राम चरण स्क्रीन प्रेजेंस और ए आर रहमान का म्यूजिक ऑन प्वाइंट था। ब्लॉकबस्टर लोड हो रही है। यहां देखें कुछ रिएक्शन -













Peddi मूवी के बारे में

मच अवेटेड स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म Peddi में राम चरण और जान्हवी कपूर के साथ ही शिव राजकुमार, कृति शेट्टी, जगपति बाबू और दिवेंदु जैसे कलाकार हैं। बुची बाबू सना ने इस फिल्म को निर्देशित किया है। अब देखना होगा कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन करती है।

Shivani Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shivani Tiwari

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story