TRENDING TAGS :
Peddi Day 4 Collections: चौथे दिन 300 करोड़ का आंकड़ा पार करेगी पेद्दी? कर रही धुआंधार कमाई
Peddi Day 4 Collections: राम चरण की फिल्म पेद्दी का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम है, फिल्म जल्द ही 300 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली है।
Peddi Day 4 Collections
Peddi Day 4 Collections: राम चरण की स्पोर्ट्स द्वारा फिल्म पेद्दी को मिला जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है, यानी कि फिल्म की तारीफ हो रही है और साथ ही आलोचना भी की जा रही है। हालांकि इसके बावजूद भी Peddi बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है, तीन दिनों में इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड स्तर पर 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है, इसी से आप समझ सकते हैं कि राम चरण (Ram Charan Peddi) की इस फिल्म ने दुनिया भर में किस तरह धमाल मचाया हुआ है, वहीं अब चौथे दिन के कलेक्शन से जुड़ी रिपोर्ट भी सामने आ गई है, चलिए जानते हैं कि चौथे दिन Peddi कितना (Peddi Box Office Collection) कलेक्शन कर सकती है।
पेद्दी डे 4 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
पेद्दी फिल्म में राम चरण पेद्दी नामक किरदार निभा रहें हैं, उनका किरदार बेहद कमाल का है, हालांकि उनके किरदार से ज्यादा जान्हवी कपूर के किरदार की चर्चा हो रही है, लेकिन नकारात्मक तरीके से, क्योंकि फिल्म में उनके किरदार को बहुत ही गलत तरह से दिखाया गया है, जिस वजह से अच्छी खासी कंट्रोवर्सी भी हो गई, हालांकि इस कंट्रोवर्सी के बाद भी फिल्म का कलेक्शन जबरदस्त है, और अब चौथे दिन का कलेक्शन दुनिया भर में लगभग 300 (Peddi Day 4 Worldwide Collection) करोड़ के करीब पहुंच जाएगा।
बता दें कि पेद्दी ऑफिशियल तौर पर बड़े पर्दे पर 4 जून को रिलीज हुई थी, लेकिन 3 जून की शाम को इसका पेड प्रीव्यू शो हुआ, जिसमें फिल्म ने लगभग 18.50 करोड़ रुपए कमाए, फिर ओपनिंग डे पर फिल्म का (Peddi Opening Day Collection) कलेक्शन 51 करोड़ रुपए था, इस तरह टोटल कलेक्शन 69.50 करोड़ रुपए रहा। दूसरे दिन पेद्दी (Peddi Day 2 Collection) ने 26.90 करोड़ का बिजनेस किया, और तीसरे दिन (Peddi Day 3 Collection) फिल्म ने 28.85 करोड़ का कलेक्शन किया। वहीं अब चौथे दिन भी पेद्दी बंपर कमाई कर रही है, अब तक (Peddi Collection Day 4) फिल्म ने 14.50 (खबर लिखे जाने तक) करोड़ रुपए कमा लिए हैं और ऐसे में आंकड़ों की मानें तो चौथे दिन भारत में फिल्म का कलेक्शन 30-32 करोड़ जाने वाला है।
पेद्दी वर्ल्डवाइड कलेक्शन
राम चरण की फिल्म दुनियाभर (Peddi Total Worldwide Collection) में धमाल मचा रही है, पेद्दी ने ओपनिंग डे पर दुनियाभर में 135.36 करोड़ रुपए कमाए थे, दूसरे दिन फिल्म का कलेक्शन 181.8 करोड़ रुपए रहा और तीन दिनों का कुल कलेक्शन 236.7 करोड़ रुपए है। वहीं अब चौथे दिन फिल्म का कलेक्शन 300 करोड़ रुपए तक पहुंच जाएगा।


