Buchi Babu Sana Kaun Hai: कौन हैं पेद्दी निर्देशक बुची बाबू सना? क्या करतीं हैं पत्नी व बच्चे, जानिए कितने हैं अमीर

Buchi Babu Sana: राम चरण की फिल्म पेद्दी को निर्देशित करने वाले डायरेक्टर बुची बाबू सना सुर्खियों में आ गए हैं, चलिए उनके बारे में विस्तार से जानते हैं।

Shivani Tiwari
Published on: 7 Jun 2026 4:53 PM IST
Peddi Director Buchi Babu Sana
X

Peddi Director Buchi Babu Sana

Peddi Director Buchi Babu Sana: साउथ निर्देशक बुची बाबू सना का नाम इन दिनों सुर्खियों में छाया हुआ है और इसकी वजह उनकी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म पेद्दी है। पेद्दी में बुची बाबू सना ने राम चरण के किरदार को जितने बेहतरीन ढंग से पेश किया है, वहीं उन्होंने जान्हवी कपूर के रोल को उतने ही वल्गर अंदाज में दिखाया है, जिस वजह से निर्देशक को खूब ट्रोल किया जा रहा है। बुची बाबू सना ने जान्हवी कपूर को बेहद अश्लील तरह से दिखाने की कोशिश की है, जिसके चलते दर्शक उनकी खूब आलोचना कर रहें हैं। चलिए इसी बीच, हम आपको बुची बाबू सना के बारे में विस्तार से बताते हैं।

कौन हैं बुची बाबू सना

बुची बाबू सना साउथ इंडस्ट्री के एक जाने माने निर्देशक है, वे आंध्र प्रदेश के उप्पड़ा के रहने वाले हैं। उनका जन्म 15 फरवरी, 1982 को हुआ था। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा जेडपीएचएस कोथापल्ली से पूरी की और बाद में आगे की शिक्षा के लिए काकीनाडा और हैदराबाद चले गए। बुची बाबू सना के लिए फिल्मी दुनिया में कदम रखना इतना आसान नहीं था, क्योंकि उनका परिवार इसके खिलाफ था।


बुची बाबू सना की डेब्यू फिल्म

निर्देशक बुची बाबू सना की डेब्यू फिल्म 'उप्पेना' (Uppena) है, जो 2021 में रिलीज हुई थी, इस फिल्म में पंजा वैष्णव तेज, कृति शेट्टी और विजय सेतुपति लीड रोल में थे। बुची बाबू के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा दिया था, फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी और इस फिल्म को 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ तेलुगु फीचर फिल्म का अवॉर्ड भी मिला था। उप्पेना को निर्देशित करने से पहले बुची बाबू सना कुछ फिल्मों में बतौर सहायक निर्देशक काम कर चुके थे। उप्पेना के बाद उनकी फिल्म Peddi आई, जो 4 जून से थिएटरों में लगी हुई है।


बुची बाबू सना की पत्नी और बच्चे

बुची बाबू सना अपनी पर्सनल लाइफ को हमेशा प्राइवेट रखते हैं, लेकिन हम आपको बता दें कि बुची बाबू सना की शादी हो चुकी है, उनकी पत्नी का नाम तब्बू (Tabitha) है। बुची बाबू सना ने खुद खुलासा किया था कि उनकी शादी बहुत पहले हो गई थी तो लव मैरिज वाली कोई चीज नहीं है, उन्हें जीवन में प्रेम करने का मौका नहीं मिला, क्योंकि उनकी शादी उनके परिवार द्वारा की गई थी। बुची बाबू सना की पत्नी तब्बू लाइमलाइट से दूर रहतीं हैं, वे एक हाउसवाइफ हैं। वहीं, बुची बाबू सना और तब्बू एक बेटी है, जिसका नाम हनुमान्या (Hanumanya) है, वो अभी 6-7 वर्ष की होगी।


बुची बाबू नेट वर्थ

तेलुगु फिल्म निर्देशक बुची बाबू सना की कुल संपत्ति लगभग 40 करोड़ रुपए आंकी गई है, उन्होंने Peddi के लिए लगभग 30 करोड़ रुपए चार्ज किए थे। बुची बाबू के कार कलेक्शन के बारे में बताएं तो उनके पास मर्सिडीज-बेंज़ जीएलसी (Mercedes-Benz GLC) है, जिसकी कीमत 75 लाख रुपए बताई जाती है। बुची बाबू सना अपने परिवार के साथ आंध्र प्रदेश के ही पिठापुरम में अपने नए आलीशान घर में रहते हैं। निर्देशक ने अपने इस नए घर का गृहप्रवेश नवंबर 2025 में किया था

Shivani Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shivani Tiwari

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story