TRENDING TAGS :
PM Modi Birthday: पर्दे पर जब दिखा मोदी मैजिक, कैमियो से मचा था बवाल, वहीं नरेंद्र मोदी बनकर छा चुके हैं ये सितारे
PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आइए उन कलाकारों के बारे में, जिन्होंने पर्दे पर उनका किरदार निभाया और वहीं कुछ फिल्मों में खुद वे कैमियो करते दिखाई दिए हैं, आइए जानते हैं उनके बारे में।
PM Modi Birthday: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज जन्मदिन है। पीएम मोदी आज यानी 17 सितंबर 2026 को 76 साल के हो गए हैं, इस खास मौके पर उन्हें देश और दुनिया भर से जन्मदिन की शुभकामनाएं मिल रहीं हैं, बॉलीवुड जगत के सितारे भी नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनकी लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना कर रहें हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आइए उन कलाकारों के बारे में, जिन्होंने पर्दे पर उनका किरदार निभाया और वहीं कुछ फिल्मों में खुद वे कैमियो करते दिखाई दिए हैं, आइए जानते हैं उनके बारे में।
जब इस फिल्म में कैमियो कर छाए थे नरेंद्र सिंह
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इस साल रिलीज हुई एक फिल्म में छोटा सा कैमियो था, कैमियो भी नहीं कहा जा सकता, दरअसल उनकी एक रियल क्लिप का इस्तेमाल फिल्म में किया गया था, जिसे देख दर्शक क्रेजी हो गए थे, पूरे फिल्म में नरेंद्र मोदी के उस सीन की सबसे अधिक चर्चा हुई थी। यहां तक कि नरेंद्र मोदी की वो क्लिप इंटरनेट पर भी वायरल हुई थी। अब यदि आपको फिल्म के बारे में बताएं तो वो कोई और नहीं, बल्कि आदित्य धर की फिल्म "धुरंधर 2" है। 'धुरंधर 2' (Dhurandhar: The Revenge) में नरेंद्र मोदी का रियल फुटेज बतौर कैमियो नजर आया। इस फिल्म में उनके वास्तविक जीवन के दो महत्वपूर्ण दृश्यों साल 2014 के शपथ ग्रहण समारोह और साल 2016 की नोट बंदी की घोषणा की रियल फुटेज का उपयोग किया गया था, जिसने दर्शकों के बीच चर्चा छेड़ दी थी।
ये एक्टर्स पर्दे पर निभा चुके हैं नरेंद्र मोदी का रोल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के किरदार को कई फिल्मों और वेब सीरीज में दिखाया जा चुका है, उनके किरदार को अलग-अलग कलाकारों द्वारा पर्दे पर निभाए गया है, आइए जानते हैं वे एक्टर्स कौन हैं जो पर्दे पर नरेंद्र मोदी का रोल निभा चुके हैं -
रजित कपूर
साल 2019 में रिलीज हुई विक्की कौशल की फिल्म "उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ में भी नरेंद्र मोदी का किरदार नजर आया था। अभिनेता रजित कपूर ने इस फिल्म में नरेंद्र मोदी भूमिका निभाई थी, हालांकि उनकी भूमिका बेहद छोटी थी।
विवेक ओबेरॉय
नरेंद्र मोदी की 2019 में रिलीज हुई बायोपिक "PM नरेंद्र मोदी" में अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने नरेंद्र मोदी की मुख्य भूमिका निभाई थी। ओमंग कुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म में नरेंद्र मोदी के जीवन के अलग-अलग दौर को दिखाया गया था। विवेक ओबेरॉय को नरेंद्र मोदी के किरदार में पॉजिटिव प्रतिक्रिया मिली थी।
अरुण गोविल
साल 2024 में आई फिल्म "आर्टिकल 370" में भी नरेंद्र मोदी का किरदार दिखाई दिया था। इस फिल्म में अभिनेता अरुण गोविल ने प्रधानमंत्री की भूमिका निभाई थी, जिसकी खूब तारीफ भी हुई थी।
लालजी देवरिया
गुजराती फिल्म "नमो सौने गमो" में नरेंद्र मोदी के गुजरात के मुख्यमंत्री रहने के दौर को दिखाया गया था। इस फिल्म में उनका किरदार लालजी देवरिया ने निभाया था।
केके शुक्ला
सेना पर आधारित फिल्म "बटालियन 609" में भी नरेंद्र मोदी का रोल दिखाया गया था, ऐसे में इस फिल्म में नरेंद्र मोदी का किरदार केके शुक्ला द्वारा निभाया गया था।
महेश ठाकुर, फैसल खान और आशीष शर्मा
नरेंद्र मोदी के जीवन पर आधारित वेब सीरीज "मोदी: जर्नी ऑफ अ कॉमन मैन" में तीन अभिनेताओं द्वारा नरेंद्र मोदी के किरदार को पर्दे पर उतारा गया था, क्योंकि इस सीरीज की कहानी मोदी के अलग-अलग उम्र की जर्नी दिखाई गई थी, जिस वजह से इस सीरीज में महेश ठाकुर, फैसल खान और आशीष शर्मा तीनों ने ही नरेंद्र मोदी के किरदार को पर्दे पर उतारा था।


