Smriti Irani से खफा PM Modi? देखकर भी किया इग्नोर, वायरल वीडियो पर मचा बवाल

Smriti Irani-PM Modi Video: स्मृति ईरानी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है, जिसमें उन्हें PM नरेंद्र मोदी इग्नोर कर रहें हैं।

Shivani Tiwari
Published on: 10 May 2026 11:27 AM IST
Smriti Irani-PM Modi Video
X

Smriti Irani-PM Modi Video (Photo- Social Media)

Smriti Irani-PM Modi Video: क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 फेम स्मृति ईरानी का लेटेस्ट वीडियो चर्चा में आ गया है, वीडियो में यूजर्स ने कुछ ऐसा देख लिया है, जिसकी वजह ने स्मृति ईरानी का खूब मजाक बनाया जा रहा है, क्योंकि इस वायरल वीडियो में स्मृति ईरानी को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इग्नोर करते नजर आ रहें हैं, बस फिर क्या था, स्मृति ईरानी और नरेंद्र मोदी का जैसे ही ये वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल हुआ, यूजर्स के बीच बवाल मच गया, आइए आपको भी स्मृति ईरानी और मोदी के इस वायरल वीडियो की झलक दिखाते हैं।

स्मृति ईरानी से खफा हैं नरेंद्र मोदी

सोशल मीडिया पर स्मृति ईरानी का जो वीडियो सामने आया है वो बंगाल में शपथ ग्रहण समारोह का है, जहां स्मृति ईरानी भी शामिल हुईं, लेकिन इसी शपथ ग्रहण समारोह में कुछ ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने इंटरनेट पर सनसनी मचा दी है। दरअसल वीडियो में नरेंद्र मोदी, अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती और स्मृति ईरानी नजर आ रहें हैं, नरेंद्र मोदी मिथुन चक्रवर्ती से कुछ बातचीत कर रहें हैं, इस दौरान स्मृति ईरानी उनसे हाथ जोड़कर नमस्ते करती हैं, लेकिन नरेंद्र मोदी ध्यान नहीं देते।

जब पहली बार स्मृति ईरानी के नमस्ते पर नरेंद्र मोदी ने ध्यान नहीं दिया, तब दूसरी बार फिर स्मृति ईरानी ने हाथ जोड़कर नमस्कार किया, लेकिन दूसरी बार भी नरेंद्र मोदी ने ध्यान नहीं दिया, स्मृति ईरानी हाथ जोड़कर आंखों में आंसू लिए नजर आईं। स्मृति ईरानी और नरेंद्र मोदी का ये वीडियो जैसे ही इंटरनेट पर वायरल हुआ, यूजर्स कहने लगे कि लगता है नरेंद्र मोदी अब तक स्मृति ईरानी से खफा है, क्योंकि वे अमेठी से चुनाव हार गईं थीं। स्मृति ईरानी और नरेंद्र मोदी का वीडियो चर्चा में बना हुआ है, आइए आपको यूजर्स के रिएक्शन भी दिखाते हैं।

स्मृति ईरानी और नरेंद्र मोदी के इस वीडियो पर रिएक्ट करते हुए एक यूजर ने लिखा, "अब स्मृति की जगह कंगना ने ले ली है।" दूसरे ने लिखा, "यूज एंड थ्रो... जैसे कर्म वैसे फल।" तीसरे ने लिखा, "मतलब निकल गया तो पहचानता ही नहीं।" चौथे ने लिखा, "बड़े दुख के साथ हंसना पड़ रहा है।" वहीं एक अन्य ने लिखा, "वाह मोदी जी वाह... खेल गए।" एक यूजर ने तो हद कर दी, उसके कहा, "इसके साथ ऐसा ही होना चाहिए।"

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Entertainment Desk Mail ID -tiwarishivani2503@gmail.com

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story