TRENDING TAGS :
Pooja Bhatt Affairs: बॉबी देओल ही नहीं, इस एक्टर के प्यार में भी पागल थीं पूजा भट्ट, क्यों टूटी थी 11 सालों की शादी
Pooja Bhatt Affairs: पूजा भट्ट का नाम लाइमलाइट में आ चुका है, आइए जानते हैं कि बॉबी देओल के अलावा उनका नाम किस एक्टर संग जुड़ा था।
Pooja Bhatt Affairs
Pooja Bhatt Affairs: 90 के दशक में बॉलीवुड इंडस्ट्री में राज करने वालीं पूजा भट्ट का नाम चर्चाओं में आ गया है, दरअसल हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू में अपने सालों पुराने प्यार बॉबी देओल के बारे में खुलकर बात की है। पूजा भट्ट ने बयां किया कि वे बॉबी देओल से प्यार करती थीं, लेकिन उनका रिश्ता नहीं चल पाया। पूजा भट्ट के इस सनसनीखेज खुलासे के बाद उनका नाम ट्रेंडिंग में आ गया है, ऐसे में चलिए हम आपको पूजा भट्ट के अब तक के सभी अफेयर्स और उनकी शादी व तलाक के बारे में डिटेल में बताते हैं।
पूजा भट्ट अफेयर
पूजा भट्ट आज भले ही फिल्मों में नजर नहीं आतीं, लेकिन 90 दशक में वे फिल्मी पर्दे पर राज किया करतीं थीं, उनकी खूबसूरती के पीछे लोग दीवाने हुआ करते थे। पूजा भट्ट आज 54 वर्ष की हैं, लेकिन इस उम्र में भी वे अकेले अपनी जिंदगी काट रहीं हैं, ऐसे नहीं है कि उन्होंने कभी शादी नहीं की, या उनके अफेयर नहीं थे, उनकी शादी भी हुई थी और कुछ एक्टर्स संग उनका नाम भी जुड़ा था, लेकिन इसके बावजूद भी पूजा भट्ट की जिंदगी में आज भी प्यार की कमी है।
पूजा भट्ट के सबसे पहले अफेयर के बारे में बताएं तो उनका नाम सबसे पहले अभिनेता रणवीर शौरी के साथ जुड़ा था। साल 2000 की शुरुआत में पूजा भट्ट और रणवीर शौरी की मुलाकात हुई थी। दोनों एक-दूसरे के अच्छे दोस्त बने और बाद में डेटिंग करने लगे, इतना ही नहीं, दोनों कुछ समय तक लिव-इन में भी रहे, लेकिन फिर इनका ब्रेकअप हो गया। पूजा भट्ट और रणवीर शौरी का ब्रेकअप बहुत बुरा हुआ था, दोनों ने एक-दूसरे पर कई गंभीर आरोप लगाए थे।
पूजा भट्ट का नाम बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल के साथ भी जुड़ चुका है, दोनों का रिश्ता किसी से छिपा नहीं था, दोनों एक-दूसरे से प्यार करते थे, लेकिन फिर अचानक से दोनों ने अपनी राहें अलग कर लीं। सालों बाद पूजा भट्ट ने बॉबी देओल संग अपने रिश्ते के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि बॉबी देओल से प्यार न करने की कोई वजह ही नहीं थी, लेकिन हमारे रास्ते अलग हो गए। ये मेरी जिंदगी का मैजिकल समय था। उनके साथ होना मैजिकल एक्सपीरियंस था, लेकिन मुझे नहीं लगता कि आज बैठकर इस बारे में बात करना ठीक होगा कि क्यों मेरा उनके साथ रिश्ता खत्म हुआ, जो हुआ सो हुआ। हमनें कभी इंकार नहीं किया।"
पूजा भट्ट का क्यों हुआ था तलाक
रणवीर शौरी और बॉबी देओल को डेट करने और ब्रेकअप के बाद पूजा भट्ट ने शादी रचाई, पूजा भट्ट ने मनीष मखीजा संग शादी रचाई थी, शादी से पहले दोनों दो महीनों तक रिलेशनशिप में भी थे। पूजा ने बिजनेसमैन और वीजे (VJ) मनीष मखीजा से साल 2003 में शादी की, दोनों की शादी लंबे समय तक चली, लगभग 11 साल मनीष के साथ रहने के बाद पूजा भट्ट ने उनसे तलाक ले लिया। पूजा भट्ट और मनीष का रिश्ता क्यों टूटा, इसके बारे में बताएं तो दरअसल दोनों के बीच कोई कड़वाहट या बेवफाई नहीं थी, दोनों को महसूस हुआ कि उनका रिश्ता आगे नहीं बढ़ पा रहा है और वे इस शादी में बंधकर अपनी पहचान खो रही थीं, इसी के चलते दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला कर लिया।


