TRENDING TAGS :
Poonam Pandey Boyfriend: पूनम पांडे ने नए बॉयफ्रेंड को किया सॉफ्ट लॉन्च, 14 दिनों में टूटी थी पहली शादी
Poonam Pandey New Boyfriend: पूनम पांडे अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में आ गईं हैं, उनकी जिंदगी में दोबारा से प्यार ने दस्तक दी है।
Poonam Pandey New Boyfriend
Poonam Pandey New Boyfriend: पूनम पांडे वैसे तो अधिकतर अपनी बोल्डनेस और हॉटनेस की वजह से सुर्खियां बटोरती हैं, लेकिन अब वे किसी खास कारणवश चर्चाओं में आ गईं हैं, जी हां! दरअसल पूनम पांडे ने अपने नए बॉयफ्रेंड को सॉफ्ट लॉन्च किया है, उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने नए बॉयफ्रेंड संग कोजी तस्वीरें साझा की हैं, जिसने इंटरनेट पर सनसनी मचा दी है। पूनम पांडे की जिंदगी में दोबारा प्यार की एंट्री से उनके फैंस और दोस्त उन्हें बधाईयां भी दे रहें हैं।
पूनम पांडे ने अपने बॉयफ्रेंड को किया सॉफ्ट लॉन्च
पूनम पांडे की जिंदगी में एक बार फिर प्यार की एंट्री हो चुकी है, हालांकि ये मिस्ट्री मैन कौन है, इसके बारे में कुछ भी जानकारी हाथ नहीं लगी है, लेकिन पूनम पांडे ने इतना जरूर हिंट दे दिया है कि उनकी जिंदगी में फिर से प्यार के रंग भर गए हैं। हॉट एक्ट्रेस पूनम पांडे ने थोड़ी देर पहले ही अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर नए बॉयफ्रेंड संग बेहद कोजी तस्वीरें साझा की, जिसके साथ उन्होंने कैप्शन में नो नजर वाला इमोजी बनाया।
पूनम पांडे के इस लेटेस्ट पोस्ट के बारे में बताएं तो उन्होंने कुल तीन तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें से पहली तस्वीर में पूनम पांडे के बॉयफ्रेंड उनके कंधे पर अपना सिर रखें हुए हैं और पूनम पांडे ने अपने हाथों से उनका चेहरा छुपाया हुआ है, वहीं दूसरी तस्वीर मिरर सेल्फी है, जिसमें पूनम पांडे के पीछे उनके बॉयफ्रेंड खड़े हुए हैं और मोबाइल के सहारे बॉयफ्रेंड का चेहरा छिपा दिया गया है। वहीं तीसरी तस्वीर में सिर्फ पूनम पांडे नजर आ रहीं हैं। पूनम पांडे ने अपना रिश्ता ऑफशियल तो कर दिया है, लेकिन उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड के बारे में कुछ भी रिवील नहीं किया है, यहां तक कि चेहरा भी नहीं दिखाया। हालांकि फैंस और उनके दोस्त पूनम पांडे के लिए बेहद खुश हैं और उनके इस पोस्ट पर प्यार जताते हुए उन्हें बधाई भी दे रहें हैं।
पूनम पांडे की टूट चुकी है पहली शादी
बता दें कि पूनम पांडे की पहली शादी टूट चुकी है, उनकी पहली शादी 14 दिनों के अंदर ही टूट गई थी। बता दें कि पूनम पांडे की शादी 10 सितंबर 2020 को उनके लॉन्ग-टर्म बॉयफ्रेंड सैम बॉम्बे से हुई थी, दोनों की शादी बेहद प्राइवेट अंदाज में हुई थी। शादी के बाद पूनम और सैम का रिश्ता 14 दिन भी नहीं चल पाया, पूनम ने अपने पति सैम बॉम्बे पर मारपीट, बदसलूकी और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देने के आरोप लगाए थे। इसके बाद ही पूनम पांडे और सैम का तलाक हो गया था।


