Prabhas Birthday: प्रभास की जानें कौन-सी बातें बनाती हैं उन्हें इंडिया का सबसे बड़ा सुपरस्टार

Prabhas Birthday Special: प्रभास पर जानें क्यों बड़ी फिल्मों का दांव लगाते हैं फिल्ममेकर्स? यहां पढ़ें वजह

Shikha Tiwari
Published on: 23 Oct 2026 9:45 AM IST
Prabhas Birthday Special
X

Prabhas Birthday (Image Credit- Social Media)

Prabhas Birthday: प्रभास के जन्मदिन के मौके पर यह कहना गलत नहीं होगा कि सुपरस्टार सिर्फ इंडियन स्टारडम की जबरदस्त मिसाल ही नहीं बल्कि एक एक्टर के रूप में कइयों के सपनों को प्रेरित करने वाले सुपरस्टार हैं। ऐसे में प्रभास अब तक फ्यूचरिस्टिक साइंस फिक्शन से लेकर दमदार एक्शन ड्रामा और ऐतिहासिक कहानियों तक के एक जानें माने चेहरे बन चुके हैं। अब "प्रभास फैक्टर" इसके पीछे की वजह है, यानी उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग, पैन-इंडिया अपील और लार्जर दें लाइफ रोल्स को सिल्वर स्क्रीन पर उतारने की उनकी काबिलियत।

प्रभास के बारे (Prabhas Birthday Special)-

नाग अश्विन की नजर में प्रभास 'कल्कि 2898 AD' को लीड करने के लिए एकदम सही पसंद थे। यह फिल्म एक ऐसी दुनिया पर आधारित है, जहां साइंस फिक्शन और भारतीय पौराणिक कहानियां एक साथ मिलती हैं। फिल्म में प्रभास की किरदार भैरव की शुरुआत भले ही इस फ्यूचरिस्टिक दुनिया में एक बाउंटी हंटर के रूप में होती है, लेकिन आगे चलकर महाभारत के कर्ण से उनके किरदार का कनेक्शन देखने मिलता है। अब जैसे की कहानी में भगवान विष्णु के अवतार कल्कि की दुनिया देखने मिलने वाली है, ऐसे में प्रभास के किरदार को भी और बड़े पैमाने पर देखे जाने की उम्मीद है। इस तरह से प्रभास एक ऐसी दुनिया के केंद्र में हैं जहां भगवान, वीर योद्धा और एडवांस्ड टेक्नोलॉजी एक साथ आते हैं।



वहीं, संदीप रेड्डी वांगा की स्पिरिट प्रभास को एक अलग अवतार में दिखाने की वादा करती है। वांगा जिन्हें इंटेंस स्टोरी टेलिंग और मजबूत किरदारों के लिए जाना जाता है, उनके पास सुपरस्टार के नए पक्ष को सामने लाने का अच्छा मौका है। यह फिल्म सबसे ज्यादा इंतजार किए जाने वाले कोलैबोरेशन में से एक है जिसमें दर्शक यह देखने के लिए बेकरार हैं कि यह शानदार डायरेक्टर और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस के लिए जानें जाने वाले एक्टर क्या लेकर आने वाले हैं।

प्रशांत नील की 'सालार: पार्ट 2 - शौर्यांग पर्वम' की बात करें तो प्रभास की मौजूदगी की वजह से इसमें भी दांव उतने ही ऊंचे और बड़े होने वाले हैं। दर्शकों को बेहद खतरनाक लेकिन ताकत, दोस्ती और धोखे की दुनिया में फंसे देवा से रूबरू करवाने के बाद, मेकर्स इस सीक्वल में राजनीतिक दुश्मनियों, बड़े टकरावों और खानसार की और भी बड़ी दुनिया की गहराई में उतरने के लिए प्रभास के साथ तैयार है।



हनु राघवपुडी की 'फौज़ी' प्रभास को इतिहास, संघर्ष और देशभक्ति से सजे एक दमदार पहले के दौर की कहानी में दिखाने वाली है। फिल्म की कहानी 1940 में ब्रिटिश रूल के समय में सेट है, जिसमें प्रभास को एक लार्जर दें लाइफ सोल्जर के किरदार में दिखाया जाना है। उनका किरदार महाभारत के योद्धाओं अर्जुन, कर्ण और एकलव्य से प्रेरित है, जिससे उनके किरदार में कौशल, त्याग और समर्पण का मेल देखने मिलने वाला है। भुलाई जा चुकी इतिहास की जड़ों से जुड़ी कहानी के रूप में, 'फौज़ी' को मेकर्स ने दो पार्ट वाली फिल्म के रूप में प्लान किया है।



बाहुबली की दुनिया अब 'बाहुबली: द इटरनल वॉर' के साथ आगे बढ़ रही है। इसे ईशान शुक्ला के डायरेक्शन बनाया जा रहा है और यह दो-पार्ट वाली 3D एनिमेटेड फैंटेसी फिल्म है। इस फिल्म को एस.एस. राजामौली द्वारा प्रेज़ेंट किया जा रहा है। इसमें प्रभास अमरेंद्र बाहुबली की आवाज़ के रूप में वापसी कर रहे हैं, जो वो जाना-माना योद्धा है जिसकी कहानी ने पूरे भारतीय दर्शकों को अपना दीवाना बना लिया।

इन सभी फिल्ममेकर्स में एक बात एक जैसी है। ये आम तरीके से कहानी कहने से आगे सोचते हैं और उन्हें भरोसा है कि प्रभास उनकी सोच को दर्शकों तक पहुंचाने में कामयाब होंगे। प्रभास की पॉपुलरिटी अलग-अलग भाषाओं, मार्केट्स और जेनरेशन के दर्शकों के बीच है, जो बड़े और महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट्स के लिए एक मजबूत राह बनाती है। ऐसे में उनके इस जन्मदिन पर प्रभास के स्टारडम को सिर्फ उनकी फिल्मों से नहीं, बल्कि उन दुनिया से भी समझा जाना चाहिए, जिन्हें आकार देने की हिम्मत फिल्ममेकर्स सिर्फ उनके साथ करते हैं।

Shikha Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shikha Tiwari

Entertainment Desk Mail ID - iamshikha712@gmail.comiamshikha712@gmail.com

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story