Spirit Movie: प्रभास का धांसू लुक लीक, हाथ में बंदूक लिए एक्शन अवतार में दिखे

Sandeep Reddy Vanga Film Spirit: संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म स्पिरिट से प्रभास का धमाकेदार लुक लीक हो गया है, जो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।

Shivani Tiwari
Published on: 15 May 2026 5:27 PM IST
Sandeep Reddy Vanga Film Spirit
X

Sandeep Reddy Vanga Film Spirit

Sandeep Reddy Vanga Film Spirit: साउथ निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा अपनी फिल्म स्पिरिट को लेकर सुर्खियों में बनें हुए हैं, फिल्म की शूटिंग की जा रही है, और अब शूटिंग के सेट से प्रभास का धमाकेदार लुक भी लीक हो गया है, जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, सेट से लीक हुए प्रभास के इस धमाकेदार लुक ने फैंस को इंप्रेस कर दिया है, क्योंकि प्रभास का लुक डॉन जैसा है, आइए आपको भी प्रभास का लीक हुआ धमाकेदार लुक दिखाते हैं।

स्पिरिट से प्रभास का धांसू लुक लीक

संदीप रेड्डी वांगा अपनी फिल्म स्पिरिट को बहुत ही बड़े पैमाने पर बना रहें हैं, कहा जा रहा है कि ये सबसे बड़ी एक्शन फिल्म होने वाली है, प्रभास का फिल्म में ऐसा अंदाज देखने को मिलेगा कि फैंस देखते रह जाएंगे। वहीं अब उनका स्पिरिट से जो धांसू लुक लीक हुआ है, फैंस उनके दीवाने बन गए हैं। इंटरनेट पर उनका लुक छा गया है। प्रभास के इस लीक हुए लुक के बारे में बताएं तो वे सफेद धोती और सफेद शर्ट पहने नजर आ रहें हैं, लंबे बाल और आंखों में काला चश्मा लगाए, प्रभास का स्वैग देखते बन रहा है। उन्होंने हाथों में बंदूक भी पकड़ी हुई है। यहां देखें उनका वायरल हो रहा लुक -

कब रिलीज होगी संदीप रेड्डी वांगा की स्पिरिट

संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म स्पिरिट खून खराबे से भरपूर होने वाली है, संदीप ने खुद बताया है कि इस फिल्म में एनिमल से कई गुना अधिक एक्शन देखने को मिलेगा। प्रभास की साथ इस फिल्म में अभिनेत्री तृप्ति डिमरी नजर आएंगी, प्रभास और तृप्ति डिमरी की ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री देखने के लिए दर्शक बेहद उत्सुक हैं। जानकारी हो कि मेकर्स ने कुछ महीने पहले स्पिरिट का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी किया था, जिसने बवाल मचा दिया था, पोस्टर में प्रभास और तृप्ति दोनों का ही अंदाज देखते बन रहा था, पोस्टर की खूब तारीफ हुई थी, स्पिरिट मूवी 5 मार्च 2027 को रिलीज होगी।

स्पिरिट का मुकाबला होगा सलमान खान से

प्रभास की फिल्म स्पिरिट अगले साल 5 मार्च को यानी कि ईद के मौके पर रिलीज हो रही है, वहीं अगले साल ईद पर सलमान खान की फिल्म भी रिलीज होने के लिए तैयार है। सलमान खान और नयनतारा की फिल्म भी ईद भी दस्तक देगी, ऐसे में 2027 की ईद पर स्पिरिट और सलमान खान की फिल्म के बीच महामुकाबला होने वाला है।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Mail ID -tiwarishivani2503@gmail.com

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story