TRENDING TAGS :
नशे के खिलाफ Prabhas की नई पहल, नशा मुक्त भारत अभियान से जुड़े अभिनेता
Prabhas Nasha Mukt Bharat Walkathon : नशा मुक्त भारत अभियान के लिए प्रभास ने केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी से मिलाया हाथ, हैदराबाद वॉक का करेंगे नेतृत्व
Prabhas To Join Nasha Mukt Bharat Walkathon (Image Credit-Social Media)
Prabhas Nasha Mukt Bharat Walkathon: प्रभास सिनेमा से आगे बढ़कर एक सामाजिक पहल का हिस्सा बन रहे हैं। अभिनेता ने केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी के साथ हाथ मिलाते हुए केंद्र सरकार के 'नशा मुक्त भारत अभियान' को अपना समर्थन दिया है। 22 नवंबर को हैदराबाद में केंद्रीय मंत्री ने अभिनेता से मुलाकात की और उन्हें देशभर में चल रहे नशा मुक्त भारत अभियान के तहत आयोजित होने वाली आगामी 'हैदराबाद वॉक' का नेतृत्व करने के लिए आमंत्रित किया। यह वॉक 25, 26 और 27 नवंबर को आयोजित की जाएगी। इस मुलाकात के दौरान अभियान की टी-शर्ट भी लॉन्च की गईं, जिसके साथ ही इस पहल से प्रभास का जुड़ाव आधिकारिक तौर पर सामने आया।
प्रभास ने ज्वाइन किया नशा मुक्त भारत अभियान ( Prabhas Joins Nasha Mukt Bharat Walkathon)-
इस मुलाकात की तस्वीरें और वीडियो साझा करते हुए जी. किशन रेड्डी ने लिखा, "पैन इंडिया दर्शकों का दिल जीतने वाले 'रिबेल स्टार' ने अब अपनी अगली बगावत चुन ली है। यह बगावत नशे के खिलाफ है। सुपरस्टार प्रभास से मुलाकात की और उन्हें #NashaMuktBharatAbhiyan के तहत #HyderabadWalks का नेतृत्व करने के लिए आमंत्रित किया। हमने साथ मिलकर अभियान की टी-शर्ट का अनावरण भी किया।
https://www.instagram.com/reel/DgC3_SqzNni/?evlk=YnlnNTB1anR3ZnFk
आइए, 25, 26 और 27 नवंबर को हैदराबाद में हमारे साथ इस वॉक का हिस्सा बनें और माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नशा मुक्त भारत के विजन को साकार करने में अपना योगदान दें, जिसे माननीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के मार्गदर्शन में आगे बढ़ाया जा रहा है।"
भारत के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में अपनी पहचान बनाने वाले प्रभास हमेशा से ही बड़े पर्दे से आगे बढ़कर सामाजिक कार्यों में योगदान देने में विश्वास रखते आए हैं। पिछले कुछ वर्षों में अभिनेता ने कई सामाजिक पहलों का समर्थन किया है और समाज व समुदाय के प्रति अपनी जिम्मेदारी को लगातार निभाया है। 'नशा मुक्त भारत अभियान' से उनका जुड़ना भी एक सार्थक सामाजिक उद्देश्य के लिए अपनी आवाज बुलंद करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है।
प्रभास की देशभर में जबरदस्त लोकप्रियता और विशाल फैन फॉलोइंग को देखते हुए, इस अभियान में उनकी भागीदारी नशा मुक्त भारत का संदेश अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने में मददगार साबित हो सकती है। खासतौर पर युवाओं को इस मुहिम से जुड़ने और नशे के खिलाफ आगे आने के लिए प्रेरित करने में उनकी अहम भूमिका हो सकती है।


