Spirit Release Date: प्रभास लेंगे सलमान खान से टक्कर स्पिरिट की नहीं बदली रिलीज डेट

Prabhas Spirit Movie Release Date: प्रभास और तृप्ति डिमारी की फिल्म स्पिरिट की नई रिलीज डेट सामने आई, जानिए कब रिलीज होगी फिल्म

Shikha Tiwari
Published on: 7 May 2026 10:00 AM IST (Updated on: 7 May 2026 11:00 PM IST)
Prabhas Movie Spirit Release Date
X

Prabhas Movie Spirit New Release Date (Image Credit- Social Media)

Spirit Movie Release Date: प्रभास और तृप्ति डिमारी की फिल्म स्पिरिट को लेकर कई सारी अटकले लगाई जा रही थी।प्रभास की फिल्म स्पिरिट की रिलीज डेट में बदलाव किया जा सकता है। क्योंकि सलमान खान ने अपनी आने वाली फिल्म जोकी वामसी के साथ है उसकी रिलीज डेट ईद 2027 तय की है। लेकिन अब जाकर इन सभी अफवाहों पर पूरी तरह से रोक लग चुका है। बता दे कि प्रभास की फिल्म स्पिरिट तय समय पर ही रिलीज होगी।

प्रभास की फिल्म स्पिरिट की रिलीज डेट (Prabhas Movie Spirit New Release Date)-

सलमान खान ने हाल ही में घोषणा की कि वामशी पेडिपल्ली के साथ उनकी अगली फिल्म, जिसका अस्थायी नाम SVC63 है, ईद 2027 के आसपास सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फैसले से प्रभास के प्रशंसक असमंजस में पड़ गए क्योंकि उनकी फिल्म स्पिरिट मार्च 2027 में रिलीज होने वाली थी। जिसके बाद पिंकविला की एक खबर के अनुसार, निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा ने Salman Khan की एक्शन फिल्म के साथ किसी भी टकराव से बचने के लिए अपनी फिल्म को नई तारीख पर शिफ्ट करने का सोच-समझकर कदम उठाया है। फिल्म इंडस्ट्री में चल रही चर्चाओं के अनुसार, वांगा ने फिल्म 'स्पिरिट' की रिलीज टाल दी है और अब इसे 1 दिसंबर 2027 को रिलीज करने की योजना बना रहे हैं, जो तारीख उनके लिए काफी लाभदायक साबित हुई है। आपको बता दें कि 1 दिसंबर 2023 को संदीप और रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' रिलीज हुई थी, जो एक बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी।

प्रभास और निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा ने अपनी हाई-ऑक्टेन कॉप ड्रामा फिल्म ' स्पिरिट ' की रिलीज डेट को 5 मार्च, 2027 से बदलकर 1 दिसंबर, 2027 करने का फैसला किया है। बताया जाता है कि यह बड़ा फेरबदल सलमान खान द्वारा निर्देशक वामशी पेडिपल्ली के साथ अपनी एक्शन फिल्म (जिसका अस्थायी नाम 'स्पिरिट' है) के लिए ईद 2027 (मार्च की शुरुआत) का समय तय करने के बाद किया गया है।

लेकिन ताजा आई रिपोर्ट के अनुसार, तरण आदर्श ने पोस्ट शेयर कर बताया कि प्रभास की आने वाली फिल्म स्पिरिट की रिलीज डेट में बदलाव नहीं किया गया है।

तरण आदर्श ने लिखा है- प्रभास - संदीप रेड्डी वांगा - भूषण कुमार: 'स्पिरिट' पोस्टपोन नहीं हुई है... #Spirit के मेकर्स ने आधिकारिक तौर पर यह साफ़ कर दिया है कि फ़िल्म बिल्कुल तय योजना के अनुसार आगे बढ़ रही है और 5 मार्च 2027 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। इसमें किसी भी तरह की कोई देरी या पोस्टपोनमेंट बिल्कुल भी नहीं है।

https://x.com/i/status/2051959985777848417

Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Mail ID - iamshikha712@gmail.com

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story