Prabhas Upcoming Films: प्रभास के खाते में हैं कई बड़ी फिल्में, तोड़ सकती हैं कमाई के सारे रिकॉर्ड

Prabhas Upcoming Films: सुपरस्टार प्रभास की पाइपलाइन में कई धमाकेदार फिल्में हैं, आइए जानते हैं उनकी अपकमिंग फिल्मों के बारे में।

Shivani Tiwari
Published on: 23 Oct 2026 12:45 PM IST
Prabhas Upcoming Films
X

Prabhas Upcoming Films

Prabhas Upcoming Films: सुपरस्टार प्रभास का आज जन्मदिन है, प्रभास आज अपना 47वां जन्मदिन मना रहें हैं, उनके खास दिन पर फैंस उन्हें बेहद खास अंदाज में सोशल मीडिया पर बधाइयां और शुभकामनाएं दे रहें हैं। वहीं प्रभास के जन्मदिन पर ही उनकी मच अवेटेड फिल्म "फौजी" का नया पोस्टर जारी किया गया, जिसने फैंस के बीच धूम मचा दी है। प्रभास के इस खास दिन पर आइए जानते हैं कि अभिनेता की पाइपलाइन में "फौजी" के अलावा और कौन सी फिल्में हैं।

प्रभास की अपकमिंग फिल्में (Prabhas Upcoming Films)

सुपरस्टार प्रभास पिछले काफी समय से बॉक्स ऑफिस हिट के लिए तरस रहें हैं, उनकी पिछली रिलीज हुई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाईं, लेकिन अब उनकी अपकमिंग फिल्मों से फैंस को काफी उम्मीदें हैं, यहां देखें प्रभास की आने वाली फिल्मों की लिस्ट -


स्पिरिट (Spirit)

प्रभास की मच अवेटेड फिल्मों में से एक स्पिरिट भी है, जिसे बहुत ही बड़े पैमाने पर बनाया जा रहा है। स्पिरिट मूवी का निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा कर रहें हैं, जिन्होंने एनिमल फिल्म को निर्देशित किया है। प्रभास के साथ इस फिल्म में अभिनेत्री तृप्ति डिमरी नजर आएंगी। बता दें कि ये फिल्म पहले अगले साल ईद पर रिलीज होने वाली थी, लेकिन मेकर्स द्वारा फिल्म की रिलीज में बदल दी गई और अब ये फिल्म 29 अक्टूबर 2027 को रिलीज की जाएगी।

2. फौजी (Fauzi)

प्रभास बहुत ही जल्द एक और बड़ी फिल्म 'फौजी' में नजर आएंगे, जिसका निर्देशन हनु राघवपुड़ी कर रहे हैं। यह एक पीरियड ड्रामा है, जिसमें प्रभास एक सैनिक के किरदार में दिखाई देंगे। फिल्म में अनुपम खेर और इमान्वी भी अहम भूमिका में हैं। फौजी 3 दिसंबर को रिलीज होने वाली है, लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो फौजी की रिलीज में पोस्टपोन हो सकती है।

3. कल्कि 2898 AD पार्ट 2 (Kalki 2898 AD Part 2)

'कल्कि 2898 AD' की सफलता के बाद, मेकर्स फिल्म के दूसरे पार्ट पर काम शुरू कर चुके हैं। नाग अश्विन के निर्देशन में बन रही इस साइंस-फिक्शन फिल्म में प्रभास एक बार फिर भैरव के किरदार में नजर आएंगे। वहीं अमिताभ बच्चन और कमल हासन भी अहम किरदारों में होंगे। फिल्म की कहानी वहीं से आगे बढ़ेगी जहां से पहले पार्ट की कहानी खत्म हुई है।

4. सालार 2 (Salaar 2)

प्रभास की अपकमिंग फिल्मों की लिस्ट में "सालार 2" भी शामिल है। प्रशांत नील के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म में जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेगा। प्रभास के साथ फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन नजर आएंगे। फिल्म कब तक आएगी, इसे लेकर अभी कुछ कहा नहीं जा सकता।

5. बाहुबली 3 (Bahubali 3)

प्रभास की ब्लॉकबस्टर फिल्म बाहुबली के तीसरे पार्ट की घोषणा कर दी गई है, प्रभास, अनुष्का शेट्टी और राणा दग्गुबाती ने खुद बाहुबली 3 को लेकर हिंट दिया था, लेकिन अभी इस फिल्म को काफी लंबा समय लगने वाला है।

Shivani Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shivani Tiwari

Entertainment Desk Mail ID -tiwarishivani2503@gmail.comtiwarishivani2503@gmail.com

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story