Prabhas Fauzi Poster: प्रभास के जन्मदिन के अवसर पर फौजी के मेकर्स ने जारी किया दमदार पोस्टर

Prabhas Fauzi Movie Poster: प्रभास के जन्मदिन के अवसर पर फौजी फिल्म के मेकर्स ने जारी किया फिल्म का पोस्टर, जानिए कबतक आएगी फिल्म

Shikha Tiwari
Published on: 23 Oct 2026 11:03 AM IST
Prabhas Birthday Fauzi Movie Poster Out
X

Prabhas Birthday Fauzi Movie Poster Out (Image Credit- Social Media)

Fauzi Movie Poster: भारत के सबसे बड़े सुपरस्टार प्रभास के जन्मदिन के मौके पर ‘फौजी’ की टीम ने फिल्म का एक दमदार नया पोस्टर जारी किया है, जिससे इस हिस्टोरिकल एक्शन ड्रामा को लेकर दर्शकों की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है।

प्रभास के जन्मदिन पर फौजी का पोस्टर आउट (Prabhas Birthday Fauzi Movie Poster Out)-

प्रभास बिना किसी शक भारत के सबसे बड़े सुपरस्टार और सच्चे बॉक्स ऑफिस फ्रेनोमैनोंन हैं। प्रभास ने ब्लॉकबस्टर फिल्मों और रिकॉर्ड तोड़ने वाले नंबर्स के साथ दुनिया भर में जबरदस्त फैन बेस बनाया है। इस तरह से वह अपने अनमैच्ड स्क्रीन प्रेजेंस और मास अपील के साथ सिल्वर स्क्रीन पर राज कर रहे हैं। ऐसे में अब सुपरस्टार अपने अगले ग्रैंड सिनेमैटिक स्पेक्टिकल हिस्टोरिकल ड्रामा फौजी की तैयारी कर रहे हैं। बता दें कि इस फिल्म में वह एक दमदार, इंटेंस और बिल्कुल अलग अवतार में नजर आने वाले हैं।

ऐसे में प्रभास के जन्मदिन का जश्न मनाते हुए मेकर्स ने फौजी का ऑफिशल पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए फैंस के बीच हलचल पैदा कर दी है। इस नए पोस्टर में प्रभास का एक शानदार विंटेज लुक नजर आ रहा है, जिसमें सुपरस्टार का एक सुनहरे सिक्के पर यूनिफॉर्म में साइड प्रोफाइल बना हुआ है, जो आग की लपटों से घिरी है। शेयर किए गए पोस्टर पर लिखा है, “फाइल नंबर 025 से आज पर्दा उठेगा” और इसके साथ दमदार टैगलाइन है, “एक ऐसी बटालियन, जो अकेले लड़ती है।”

टीम ने पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन में लिख है:

फाइल नंबर #25 से पर्दा उठेगा

'कौन है ये?' - आज वीडियो के जरिए इसका जवाब मिलेगा।

हैप्पी बर्थडे, #Fauzi.

#Prabhas25

#HappyBirthdayPrabhas

https://www.instagram.com/p/DeznyCDSbkd/?obrf=azVjaW40eWoxcGFw

ऐसे में अब, बर्थडे रिवील का जश्न मनाने के लिए फैंस और सिनेफाइल्स ने सोशल मीडिया पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है। इस तरह से अब प्रभास के शानदार लुक से लेकर फिल्म के ग्रैंड स्केल के लिए सभी के बीच उत्साह का लेवल दिन ब दिन बढ़ता जा रहा है।

हनु राघवपुड़ी के डायरेक्शन में बनी ‘फौजी’ को माइथ्री मूवी मेकर्स ने प्रोड्यूस किया है और टी-सीरीज फिल्म्स द्वारा प्रेजेंट किया जा रहा है। फिल्म के प्रोड्यूसर नवीन येरनेनी, वाई रवि शंकर और भूषण कुमार हैं। ‘फौजी’ 3 दिसंबर, 2026 को वर्ल्डवाइड थिएटर्स में रिलीज के लिए तैयार है।

Shikha Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shikha Tiwari

Entertainment Desk Mail ID - iamshikha712@gmail.comiamshikha712@gmail.com

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story