TRENDING TAGS :
Pradeep Rawat की प्रेयर मीट में फूटकर रो पड़ा बेटा, हाथ-पैर लगा कांपने, वीडियो देख दहल जाएगा दिल
Pradeep Rawat Prayer Meet: दिग्गज अभिनेता प्रदीप रावत की प्रेयर मीट का वीडियो सामने आया है, जहां उनका बेटा विक्रमादित्य रावत फफक-कर रो पड़ा।
Pradeep Rawat Prayer Meet (Photo- Social Media)
Pradeep Rawat Prayer Meet: दिग्गज अभिनेता प्रदीप रावत 74 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए, उनका निधन 4 अगस्त को हुआ, और 5 अगस्त को उनका अंतिम संस्कार किया गया। प्रदीप रावत के अंतिम दर्शन के लिए इंडस्ट्री के तमाम सेलेब्स पहुंचें, आमिर खान के साथ ही लगान फिल्म की भी पूरी टीम प्रदीप रावत की अंतिम विदाई देने पहुंचीं थी। 5 अगस्त को उनका अंतिम संस्कार करने के बाद, 7 अगस्त को उनके लिए प्रार्थना सभा रखी गई थी, जहां उनके बेटे विक्रमादित्य रावत फफककर रोते नजर आए।
पिता की मौत से टूट गए विक्रमादित्य रावत
प्रदीप रावत की 7 अगस्त को प्रार्थना सभा रखी गई, जहां इंडस्ट्री के तमाम एक्टर्स नजर आए। वहीं इसी दौरान का एक बेहद भावुक कर देने वाला वीडियो सामने आया है, जिसे देख यूजर्स की आंखों में आंसू आ गए हैं। दरअसल प्रदीप रावत के बेटे विक्रमादित्य रावत पिता की प्रार्थना सभा में अपने आंसू रोक नहीं पाए और फफक कर रो पड़े, पिता का हाथ सिर से छीन जाने से विक्रमादित्य रावत बुरी तरह टूट गए हैं।
सोशल मीडिया पर प्रदीप रावत की प्रेयर मीट का तमाम वीडियो सामने आया है, लेकिन उनके बेटे का वीडियो देख दिल दहल जा रहा है। वीडियो में विक्रमादित्य रावत प्रार्थना सभा में आए सभी लोगों का धन्यवाद करते नजर आ रहें हैं, वे कह रहे हैं, "आप सभी का धन्यवाद यहां आने के लिए, मैं ज्यादा नहीं बोल पाऊंगा। मेरे हाथ पैर कांप रहें हैं। वो (पापा) सबसे प्यार करते हैं। आप सभी ने हमारे दुख को अपना दुख समझा। इससे मेरे दिल को बहुत सुकून मिला। एक बार फिर आप सभी का धन्यवाद।" इस वीडियो में विक्रमादित्य बुरी तरह टूटे हुए नजर आ रहें हैं। उन्हें इस तरह देख यूजर्स की आंखे भी नम हो गईं हैं, वे कमेंट कर उन्हें स्ट्रांग बनें रहने के लिए कह रहें हैं।
विक्रमादित्य रावत के लुक ने खींचा ध्यान
बता दें कि प्रदीप रावत के अंतिम संस्कार की सभी रस्में बेटे विक्रमादित्य रावत ने निभाई थी, वहीं प्रेयर मीट में उनका लुक देख यूजर्स हैरान रह गए, क्योंकि विक्रमादित्य रावत ने अपने बाल कटवा दिए हैं, जी हां! वे पूरी तरह से गंजे हो गए हैं, जिसके लिए लोग उनकी तारीफ भी कर रहें हैं कि उन्होंने ये रस्म भी निभाई है।


