TRENDING TAGS :
Drishyam 3: अजय देवगन की दृश्यम 3 से प्रकाश राज का फर्स्ट लुक वायरल, दिखा दमदार अंदाज
Drishyam 3 Movie: अजय देवगन की दृश्यम 3 से प्रकाश राज का पहला लुक सामने आ चुका है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
Drishyam 3 Prakash Raj
Drishyam 3 Prakash Raj: मोहनलाल की दृश्यम 3 रिलीज़ हो गई है, हालांकि मोहनलाल की दृश्यम 3 को हिंदी में नहीं रिलीज किया गया, क्योंकि अजय देवगन की दृश्यम 3 के हिंदी वर्जन को अक्टूबर महीने में रिलीज किया जाएगा। मोहनलाल की दृश्यम 3 को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है, फिल्म में होश उड़ाने वाले ट्विस्ट देखने को मिले, जिसके चलते अब हिंदी दर्शकों के लिए अजय देवगन की दृश्यम 3 का इतना लंबा इंतजार करना मुश्किल हो रहा है, हालांकि बता दें कि मेकर्स पहले ही बता चुके हैं कि दृश्यम 3 मलयालम और हिंदी दोनों का क्लाइमेक्स एक-दूसरे से अलग होगा। इन सब चर्चाओं के बीच अजय देवगन की दृश्यम 3 से अभिनेता प्रकाश राज का दमदार लुक सामने आ चुका है, आइए दिखाते हैं।
प्रकाश राज का दमदार लुक वायरल
अजय देवगन की दृश्यम 3 की शूटिंग की जा रही है, तीसरे पार्ट में प्रकाश राज भी नजर आएंगे, इसका खुलासा इस साल की शुरुआत में ही कर दिया गया था। प्रकाश राज ने खुद बताया था कि वे दृश्यम 3 के हिंदी वर्जन में एक खास रोल अदा करेंगे, वहीं अब आज उन्होंने फिल्म से अपना पहला दमदार लुक जारी कर दिया है।
प्रकाश राज ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर दृश्यम 3 से अपनी एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वे सूट बूट पहने दिख रहें हैं, उनकी तस्वीर पीछे से ली गई है, जिस वजह से उनका चेहरा नजर नहीं आ रहा है, लेकिन उनका पोस्चर देख लग रहा है कि उनका रोल बेहद दमदार होने वाला है। तस्वीर में दृश्यम 3 का क्लैपबोर्ड भी नजर आ रहा है। इस तस्वीर को साझा करते हुए प्रकाश राज ने कैप्शन में लिखा, "दृश्यम 3 हिंदी... तुरंत ही शूटिंग पूरी की एक शानदार टीम के साथ... इस फिल्म का हिस्सा होने में बड़ा मजा आया... उम्मीद है कि आपको भी इसे देखने में मजा आएगा।" प्रकाश राज का लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, और यूजर्स फिल्म को लेकर अपनी उत्सुकता जाहिर करने में जुट गए हैं।
कब रिलीज होगी दृश्यम 3
दृश्यम 3 में अजय देवगन एक बार फिर विजय सालगांवकर का रोल निभाते नजर आएंगे। फिल्म में अजय देवगन के साथ तब्बू, श्रिया सरन, रजत कपूर, इशिता दत्ता, जयदीप अहलावत और मृणाल जाधव शामिल हैं। अभिषेक पाठक ने फिल्म को निर्देशित किया है, जो 2 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर दस्तक देने को तैयार है।


