Prime Video Best Series: प्राइम वीडियो की ये दो सीरीज दर्शकों के बीच छाई, नहीं देखा तो देखें जरूर

Prime Video Series: ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो की ये दो सीरीज चर्चाओं में बनीं हुईं हैं, जिन्हें यदि अब तक आपने नहीं देखा है तो जरूर देखें।

Shivani Tiwari
Published on: 10 May 2026 5:23 PM IST
Prime Video Series
X

Prime Video Series

Prime Video Series: प्राइम वीडियो पर एक से एक बेहतरीन फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होती रहती है, क्राइम से लेकर थ्रिलर, हॉरर, कॉमेडी, सस्पेंस, रोमांटिक हर तरह की सीरीज और फिल्में आती रहतीं हैं, यदि आप भी प्लान कर रहें हैं कि अगली सीरीज आपको कौन सी देखनी चाहिए, तो आप सही जगह पर आए हैं, हम आपको इस आर्टिकल में यही बताने वाले हैं कि प्राइम वीडियो पर अगली सीरीज आप कौन सी देख सकते हैं, जो दर्शकों के बीच छाई हुई है, आइए जानते हैं।

प्राइम वीडियो की बेस्ट सीरीज

प्राइम वीडियो पर इन दिनों दो सीरीज जबरदस्त चर्चा बटोर रही है, जिसकी छोटी छोटी क्लिप भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल होती है, हम बात कर रहें हैं विजय वर्मा की "मटका किंग" और पलक तिवारी की "लुक्खे" की। ये दोनों सीरीज प्राइम वीडियो पर ट्रेंड कर रहीं हैं -

मटका किंग

अमेज़न प्राइम वीडियो पर 'मटका किंग' सीरीज जबरदस्त ट्रेडिंग में बनी हुई है, जो कि एक क्राइम ड्रामा सीरीज है। सीरीज को दर्शकों और क्रिटिक्स से खूब प्यार मिल रहा है। सीरीज की कहानी के बारे में बताएं तो इसकी कहानी 1960 के दशक के मुंबई पर आधारित है, जहां एक कपास व्यापारी सट्टे की दुनिया का बादशाह बन जाता है। इस सीरीज में विजय वर्मा के साथ ही साई तम्हांकर, कृतिका कामरा और गुलशन ग्रोवर भी लीड रोल निभा रहें हैं। मटका किंग में कलाकारों ने इतनी बेहतरीन तरह से अपने किरदार को पर्दे पर उतारा है कि हर कोई तारीफ कर रहा है। डायरेक्टर नागराज पोपटराव मंजुले ने इस सीरीज को निर्देशित किया है।


लुक्खे

सीरीज की कहानी पंजाब सूबे पर आधारित है, जहां ड्रग्स से यूथ के नाश की कहानी को दिखाया गया है। लुक्खे की कहानी 8 एपिसोड की है, जो भी दर्शक इस सीरीज को देख रहा है, वो सीरीज की तारीफ किए बिना रह नहीं पा रहा है, दर्शक इस सीरीज को मस्ट वॉच बता रहे हैं। बता दें कि प्राइम वीडियो पर ट्रेंड कर रही सीरीज में राशि खन्ना, पलक तिवारी, रैपर किंग, लक्षवीर सिंह सरन, शिवांकित सिंह परिहार मुख्य भूमिका में मौजूद हैं। इसके अलावा नकुल रोशन सहदेव, कृतिका भारद्वाज और योगराज सिंह जैसे कलाकार भी मौजूद हैं। हिमांक गौड़ ने इस सीरीज को निर्देशित किया है।




Shivani Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shivani Tiwari

Entertainment Desk Mail ID -tiwarishivani2503@gmail.comtiwarishivani2503@gmail.com

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story