Bollywood Thriller Films: Obsession की बाप हैं बॉलीवुड की ये फिल्में, देख हिल जाएगा दिमाग

Bollywood Thriller Films: हॉलीवुड फिल्म ऑब्सेशन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि बॉलीवुड में भी इस तरह की फिल्में बन चुकीं हैं,आइए जानते हैं वे कौन सी फिल्में हैं।

Shivani Tiwari
Published on: 19 Jun 2026 6:47 PM IST
Bollywood Thriller Films: Obsession की बाप हैं बॉलीवुड की ये फिल्में, देख हिल जाएगा दिमाग
X

Bollywood Thriller Films: हॉलीवुड की हॉरर फिल्म 'ऑब्सेशन' का जादू भारतीय बॉक्स ऑफिस पर सिर चढ़कर बोल रहा है, फिल्म जबरदस्त कमाई कर रही है, इसने कमाई के मामले में सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच खूब बातें हो रहीं हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऑब्सेशन की तरह ही बॉलीवुड में भी कई फिल्में बन चुकीं हैं, जी हां! यदि हम कहें कि बॉलीवुड में बनीं ये फिल्में ऑब्सेशन की बाप हैं तो इसमें कुछ गलत नहीं होगा, क्योंकि बॉलीवुड की उन फिल्मों को देख आपका दिमाग हिल जाएगा।

ऑब्सेशन की बाप हैं ये बॉलीवुड फिल्में

यदि आपको हॉलीवुड फिल्म ऑब्सेशन पसंद आई, तो उसी से मिलती जुलती बॉलीवुड की ये फिल्में जरूर पसंद आएंगी -

1. डर

इस लिस्ट में पहली फिल्म जो आती है, उसका नाम डर है, जो 1993 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में शाहरुख खान, सनी देओल, जूही चावला और अनुपम खेर लीड रोल में थे। फिल्म में एकतरफा प्यार और जुनून की कहानी दिखाई थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई है। इस फिल्म का निर्देशन यश चोपड़ा ने किया था, इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।


2. अंजाम

शाहरुख खान की 1994 में आई फिल्म अंजाम भी इसी लिस्ट में शामिल है। बता दें कि अंजाम एक साइकोलॉजिकल क्राइम थ्रिलर फिल्म है, जिसमें शाहरुख खान के साथ माधुरी दीक्षित और दीपक तिजोरी नजर आए थे। फिल्म का निर्देशन राहुल रवैल ने किया था। इस फिल्म में शाहरुख खान माधुरी दीक्षित के प्यार में इस कदर पागल हो जाते हैं कि वो उन्हें पाने के लिए सारी हदें पार करने लग जाते हैं। इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।


3. कौन

कौन नाम की फिल्म साल 1999 में रिलीज हुई बॉलीवुड की एक बेहतरीन साइकोलॉजिकल सस्पेंस थ्रिलर फिल्म है, जिसमें उर्मिला मातोंडकर, मनोज बाजपेयी और सुशांत सिंह मुख्य किरदारों में थे। ये फिल्म बेहद खतरनाक है, जो आपको अंत तक खुद से बांधे रखेगी। इस फिल्म का निर्देशन मशहूर डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा ने किया था और इसकी कहानी अनुराग कश्यप ने लिखी थी। ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर मौजूद है।


4. प्यार तूने क्या किया

2001 में आई रोमांटिक थ्रिलर फिल्म "प्यार तूने क्या किया" भी ऑब्सेशन को कड़ी टक्कर देती है। इस फिल्म में उर्मिला मातोंडकर ने एक जुनूनी प्रेमिका का किरदार निभाया है, उर्मिला के साथ इस फिल्म में फरदीन खान और सोनाली कुलकर्णी मुख्य किरदारों में थीं। रजत मुखर्जी ने इस फिल्म को निर्देशित किया था, जिसे शानदार प्रतिक्रिया मिली थी। ये फिल्म जियो हॉटस्टार पर मौजूद है।


5. कृष्णा कॉटेज

यदि आपको हॉलीवुड फिल्म ऑब्सेशन पसंद आई है तो यकीनन कृष्णा कॉटेज आपको पसंद आनी ही है, फिल्म की कहानी आपका दिमाग हिला देगी। 'कृष्णा कॉटेज' साल 2004 में रिलीज हुई एक बॉलीवुड हॉरर-रोमांस फिल्म है। इस फिल्म का निर्देशन संतराम वर्मा ने किया था, हालांकि बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का जादू नहीं चला था, लेकिन जब टीवी पर ये फिल्म आई, तो इसे खूब पसंद किया गया। इस फिल्म में सोहेल खान, अनीता हसनंदानी, ईशा कोप्पिकर और हितेन तेजवानी मुख्य किरदारों में थे। ये फिल्म जियो हॉटस्टार और प्राइम वीडियो पर मौजूद है।



Shivani Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shivani Tiwari

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story