Inder Kaur Found Dead: आशिक ने ली 29 साल की सिंगर इंदर कौर की जान, रोता-बिलखता छोड़ गईं परिवार

Inder Kaur Found Dead: पंजाबी गायिका इंदर कौर का शव मिला है, पिछले 6 दिनों से इंदर कौर गायब थीं और अब उनका शव मिलने की खबर से पंजाबी इंडस्ट्री में मातम छा गया है।

Shivani Tiwari
Published on: 19 May 2026 5:58 PM IST
Inder Kaur Found Dead
X

Inder Kaur Found Dead

Inder Kaur Found Dead: पंजाबी इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है, दरअसल जानी मानी गायिका इंदर कौर (Punjabi Singer Inder Kaur) जो पिछले कुछ दिनों से मिसिंग थीं, अब उनका शव बरामद किया गया है, जी हां! इंदर कौर का शव नीलो नहर से बरामद हुआ है, जिसके बाद उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, यह खबर सामने आते ही उनके परिवारवाले, फैंस और पंजाबी इंडस्ट्री में मातम छा गया है, सोशल मीडिया पर फैंस 29 वर्षीय गायिका को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहें हैं।

इंदर कौर की उनके आशिक ने की हत्या

पंजाब के लुधियाना में 6 दिन पहले गन प्वाइंट पर किडनैप हुई पंजाबी सिंगर इंदर कौर की हत्या कर दी गई। इंदर कौर की भाई ने बताया कि गायिका 13 मई की रात करीब 8:30 बजे अपनी फोर्ड फिगो कार में सवार होकर ग्रोसरी लेने बाजार गई थीं, लेकिन देर रात तक घर वापस नहीं लौटीं, इसके बाद परिवार ने उनकी तलाश शुरू की, और अब उनके शव मिलने की खबर से सनसनी मच गई है।


इंदर कौर के भाई जोतइंदर सिंह ने अपनी बहन की हत्या का आरोप उनके आशिक पर लगाया है। जोतइंदर सिंह के मुताबिक, मोगा निवासी सुखविंदर सिंह उनकी बहन इंदर कौर से शादी करना चाहता था, लेकिन इंदर कौर ने इस रिश्ते से इनकार कर दिया था, क्योंकि सिंगर को इस बात का पता चला कि सुखविंदर शादीशुदा है और उसके बच्चे हैं, तो इंदर ने शादी से इनकार कर दिया था। बस इसी बात का बदला लेने के लिए सुखविंदर सिंह ने अपने साथियों के साथ मिलकर गन प्वाइंट पर इंदर कौर का अपहरण किया और बाद में उसकी हत्या कर दी। परिवार का यह भी आरोप है कि सुखविंदर सिंह हत्या के बाद कनाडा फरार हो गया है, यही नहीं! वह इस हत्या को अंजाम देने ही कनाडा से पंजाब आया था। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

इंदर कौर की फैमिली

इंदर कौर का पूरा नाम यश इंदर कौर था, वे लुधियाना पंजाब की रहने वाली थीं। इंदर कौर के पिता भी गायक थे। बचपन से ही इंदर कौर को गाने का शौक था। इंदर कौर की फैमिली के बारे में बताएं तो वे अपने बीच अपने माता-पिता और एक भाई व एक बहन को रोता बिलखता छोड़ गईं हैं।

इंदर कौर म्यूजिक करियर

आज के समय में इंदर कौर किसी पहचान की मोहताज नहीं थीं, वे एक उभरती हुई गायिका थीं। उनका पहला गाना तेरी शर्ट नाल दी चुन्नी था, जो 2015 में रिलीज हुआ था, इस गाने को उन्होंने जॉर्डन संधू संग गाया था। गाना जबरदस्त हिट हुआ था। वहीं उनके अन्य पॉपुलर गानों के बारे में बताएं तो "ना चलदा", "लानेदारनी", "हेल कैट", "नबाज जट्टी दी", और "देसी सिरे दा" जैसे उनके कुछ वायरल गाने हैं। इंदर कौर म्यूजिक वीडियो के साथ ही पंजाबी फिल्मों के लिए भी गाना गाया करती हैं। इंदर कौर जैसी शानदार गायिका के निधन से इंड

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Mail ID -tiwarishivani2503@gmail.com

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story