Pawan Singh से पंगा लेना Purav Jha को पड़ा भारी, यूट्यूब से डिलीट किया गया उनका वीडियो

Pawan Singh Purav Jha Controversy: यूट्यबर पूरब झा ने पवन सिंह और अंजलि राघव वे वायरल वीडियो पर उनको रोस्ट किया था, अब जाकर उनका ये वीडियो डिलीट कर दिया गया है

Shikha Tiwari
Published on: 12 Oct 2026 2:46 PM IST
Purav Jha Roast Pawan Singh Youtube Video Delete
X

Purav Jha Roast Pawan Singh And Anjali Raghav Viral Video (Image Credit-Social Media)

Purav Jhan Roast Pawan Singh: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह और पूरव झा दोनों ही काफी ज्यादा सुर्खियों में हैं। जिसके पीछे की वजह है पवन सिंह के ऊपर पूरव झा द्वारा रोस्टिंग वीडियो का बनाया जाना है। पूरव झा का ये रोस्टिंग वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। उनके इस वीडियो की वजह से पवन सिंह के फैंस और उनके करीबी विशाल सिंह ने पूरब झा को धमकी भी दी थी। कि वो उनके बारे में बहुत कुछ जानते हैं, सबको बता देंगे। तो वहीं इन सबके बीच पूरब झा का वीडियो यूट्यूब से डीलिट कर दिया गया है। जिसके बारे में पूरब झा ने जानकारी दी है।

पूरब झा का यूट्यूब वीडियो किया गया डिलीट पवन सिंह को किया था रोस्ट (Purav Jha Roast Pawan Singh Anjali Raghav Youtube Video Deleted)-

यूट्यबर पूरब झा ने पवन सिंह और अंजिली राघव के विवादित वीडियो पर एक रोस्टिंग वीडियो बनाया था। जिसमें पूरब झा एक लड़की के साथ स्टेज पर नजर आ रहे हैं। और वो कहते हैं कि आपके कमर में कुछ लगा हुआ है। जिसके बाद वो लड़की कहती हैं नहीं कुछ नहीं लगा हुआ है। ये रोस्टिंग वीडियो पवन सिंह पर पूरा आधारित था। जिसकी वजह से लगातार पवन सिंह के करीबी विशाल सिंह भी पूरब झा को काफी कुछ कह रहे थे। पवन सिंह और अंजली राघव के बीच जोकुछ भी हुआ था। उसकी वजह से काफी कंट्रोवर्सी देखने को मिली थी।

तो वहीं पूरब झा ने सोशल मीडिया पर जानकारी शेयर किया कि पवन सिंह के लोगों ने उनका वो वीडियो डिलीट कर दिया है। उनका ये वीडियो कुछ समय से सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा लोगों को पसंद आ रहा था। लेकिन उनका ये वीडियो डिलीट कर दिया गया। पूरब झा ने यूट्यब द्वारा इस तरह उनके वीडियो के डिलीट किए जाने पर आपत्ति व्यक्त की है। जैसा कि आप इस वीडियों में देख सकते हैं।


Shikha Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shikha Tiwari

Entertainment Desk Mail ID - iamshikha712@gmail.comiamshikha712@gmail.com

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story