TRENDING TAGS :
Pawan Singh के हाथ से Raja Bhaiya ने छिना माइक, लोगों ने कहा- पावर स्टार के पावर खत्म, देखें वीडियो
Pawan Singh Raja Bhaiya Viral Video: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह और राजा भैया का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उनके हाथ से माइक छिन लेते हैं
Pawan Singh Raja Bhaiya Viral Video (Image Credit- Social Media)
Pawan Singh Raja Bhaiya Video: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह अक्सर किसी ना किसी वजह से सोशल मीडिया पर चर्चाओं में बने रहते हैं। उनकी पर्सनल लाइफ से लेकर प्रोफेशनल लाइफ हर एक चीज विवादों का हिस्सा रहती है। कभी उनकी पत्नी ज्योति सिंह द्वारा उनपर आरोप लगाए जाते हैं। तो वहीं कभी पवन सिंह द्वारा दिए हुए कुछ बयानों की वजह से वो चर्चा का विषय बने रहते हैं। लेकिन इस बार पवन सिंह जिस वजह से चर्चाओं में छाए हुए हैं। वो हैं उनका और राजा भैया का वायरल हो रहा एक वीडियो
पवन सिंह के हाथ से राजा भैया ने छिना माइक वीडियो हुआ वायरल ( Raja Bhaiya Grab Mic From Pawan Singh Hand Video Viral)-
भोजपुरी सुपरस्टार और बीजेपी के एमएलसी पवन सिंह और विधायक राजा भैया का एक वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखने को मिल रहा है कि पवन सिंह और राजा भैया एक इवेंट का हिस्सा बने हैं। जहाँ पर पवन सिंह स्टेज पर कुछ बोल रहे थे। तभी राजा भैया उनके हाथ से माइक छिन लेते हैं और कहते हैं कि माफी चाहते हैं, धनंजय सिंह और प्रिंसू का नाम नहीं लिया, ये लिखे वाले की गलती है। जिसके बाद वहाँ मौजूद व्यक्ति बताते है कि लिया गया है।
पवन सिंह कहते हैं कि म्यूजिक टीम भी हैं क्या और कहते हैं कि जो बैठे हैं वो ए स्केल दबा दे। जैसा कि आप इस वीडियो में देख सकते हैं। इसके बाद सोशल मीडिया पर पवन सिंह ट्रोल हो रहे हैं।
एक यूजर ने लिखा- पावर स्टार के पावर ही खत्म हो गए, तो वहीं एक यूजर ने लिखा- जब पावर सुपरपावर से मिलती है, एक यूजर ने लिखा- पवन सिंह इज्जत ही नहीं है तो वहीं कुछ यूजर ने राजा भैया के सपोर्ट में कहा- पवन जी के साथ और दो-तीन लोग आए थे उनका नाम राजा भैया जी नहीं भूल गए थे तो वही जल्दी से माइक छीनकर का नाम लेने के लिए ताकि उन्हें बुरा ना लगे तिल का ताड़ ना बनाओ और आपसी में मत लड़वाओ ठाकुर में एकता और संगठन है,


