Khalnayak Returns Director: संजय दत्त की खलनायक रिटर्न्स पर गिरी गाज, अब इस डायरेक्टर ने मारी लात

Khalnayak Returns Director: संजय दत्त की फिल्म खलनायक रिटर्न्स पर भारी संकट आन पड़ी है, आइए जानते हैं पूरा मामला क्या है।

Shivani Tiwari
Published on: 29 May 2026 7:53 PM IST
Khalnayak Returns Director
X

Khalnayak Returns Director (Photo- Social Media)

Khalnayak Returns Director: बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त ने हाल ही में अपनी नई फिल्म "खलनायक रिटर्न्स" का ऐलान किया था, उन्होंने फिल्म का बेहद धांसू टीजर जारी किया था, जिसने दर्शकों के रोंगटे खड़े कर दिए थे। टीजर में संजय दत्त का किलर लुक देखते बन रहा था। फिल्म का ऐलान तो किया जा चुका है, लेकिन अब तक निर्देशक की तलाश पूरी नहीं हुई है, जी हां! पहले सुभाष घई ने इस फिल्म को निर्देशित करने से मना कर दिया और अब एक और निर्देशक ने फिल्म को लात मारी है, आइए जानते हैं वे निर्देशक कौन हैं।

खलनायक रिटर्न्स को इस डायरेक्टर ने मारी लात

संजय दत्त की फिल्म खलनायक रिटर्न्स का ऐलान तो किया जा चुका है, लेकिन अब तक यह नहीं पता चल पाया है कि इस फिल्म को निर्देशित कौन करेगा, दरअसल अभी मेकर्स द्वारा निर्देशक की तलाश की जा रही है। बता दें कि पहली वाली खलनायक का निर्देशन सुभाष घई ने किया था, लेकिन जब खलनायक रिटर्न्स अनाउंस हुई, तो उसके कुछ समय बाद ही सुभाष घई ने फिल्म को निर्देशित करने से मना कर दिया था।

डायरेक्टर सुभाष घई ने साफ कर दिया था कि वो बतौर 'मेंटर' ही इस फिल्म के साथ जुड़ेंगे, लेकिन इसे डायरेक्ट नहीं करेंगे। सुभाष घई से मिले रिजेक्शन के बाद, मेकर्स ने डायरेक्टर राजकुमार संतोषी को फिल्म के लिए अप्रोच किया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, संजय दत्त को लगता है कि राजकुमार जी को कमर्शियल सिनेमा की बहुत शानदार समझ है, इसलिए वो इस कहानी के साथ पूरा न्याय कर सकते हैं, ऐसे में संजय दत्त ने राजकुमार संतोषी के साथ मुलाकात की थी, लेकिन राजकुमार संतोषी ने पूरे सम्मानजनक तरीके से फिल्म डायरेक्ट करने से मना कर दिया। दरअसल, राजकुमार संतोषी अपनी दूसरी फिल्मों में व्यस्त हैं, जिस वजह से उन्होंने फिल्म को निर्देशित करने से मना कर दिया। अब देखना होगा कि खलनायक रिटर्न्स के निर्देशन का जिम्मा कौन सा निर्देशक संभालेगा।

कब रिलीज होगी खलनायक रिटर्न्स

संजय दत्त की खलनायक रिटर्न्स 1993 की सुपरहिट फिल्म खलनायक के सीक्वल है, जिसमें संजय दत्त के साथ जैकी श्रॉफ और माधुरी दीक्षित थे। वहीं खलनायक रिटर्न्स की बात करें तो अभी तक सिर्फ संजय दत्त के नाम से ही पर्दा उठाया गया है, उनके साथ फिल्म में और कौन से एक्टर्स नजर आएंगे, ये देखने वाली बात होगी। इस फिल्म को जियो स्टूडियोज की ज्योति देशपांडे प्रोड्यूस कर रही हैं, फिल्म 2027 के अंत तक बड़े पर्दे पर दस्तक दे सकती है।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Entertainment Desk Mail ID -tiwarishivani2503@gmail.com

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story