Sunny-Rajkumar Santoshi: घायल से दामिनी तक, राजकुमार संतोषी ने बनाया सनी देओल को बॉक्स ऑफिस का बादशाह

Sunny Deol-Rajkumar Santoshi: सनी देओल की फिल्म बंटवारा 1947 बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि सनी देओल और निर्देशक राजकुमार संतोषी कई अन्य फिल्मों के जरिए बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर चुके हैं, आइए जानते हैं उन फिल्मों के बारे में।

Shivani Tiwari
Published on: 12 Aug 2026 1:01 PM IST
Sunny Deol-Rajkumar Santoshi Films
X

Sunny Deol-Rajkumar Santoshi Films (Photo- Social Media)

Sunny Deol-Rajkumar Santoshi Films: सिनेमा जगत में कई ऐसी जोड़ियां हैं, जो बड़े पर्दे पर आएं तो धमाका होना तय है, चाहें वह हीरो हीरोइन की जोड़ी हो, या फिर डायरेक्टर और एक्टर की। हम यहां आपको एक ऐसे ही हिट डायरेक्टर और एक्टर की जोड़ी के बारे में बताने वाले हैं, जो इस 14 अगस्त को एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाल मचाने वाली है, जी हां! दरअसल हम बात कर रहें हैं सनी देओल और निर्देशक राजकुमार संतोषी की, सनी देओल और राजकुमार संतोषी की फिल्म "बंटवारा 1947" 14 अगस्त को रिलीज होने जा रही है, हालांकि इन दोनों की ये साथ में पहली फिल्म नहीं है, बल्कि दोनों कई फिल्में साथ कर चुके हैं और सभी बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई, और तो और सनी देओल निर्देशक राजकुमार संतोषी की वजह से बॉक्स ऑफिस को बादशाह भी बन गए। फिलहाल, अब देखना होगा कि बंटवारा 1947 बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन करेगी।

सनी देओल-राजकुमार संतोषी की हिट जोड़ी

सनी देओल और राजकुमार संतोषी अब तक तीन फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं और दिलचस्प बात तो यह है कि तीनों ही बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रहीं, वहीं अब दोनों की साथ वाली चौथी फिल्म "बंटवारा 1947" भी पर्दे पर 14 अगस्त को तहलका मचाने वाली है, देखना शानदार होगा कि क्या सालों बाद एक बार फिर सनी देओल और राजकुमार संतोषी वही जादू पर्दे पर क्रिएट कर पाएंगे। यहां देखें सनी देओल और राजकुमार संतोषी की फिल्में -


घायल

सनी देओल और राजकुमार संतोषी की साथ में पहली फिल्म "घायल" थी, जो 1990 में रिलीज हुई थी। सनी देओल ने इस फिल्म में अजय मेहरा का रोल अदा किया था। घायल फिल्म में राजकुमार संतोषी ने जिस तरह से सनी देओल को प्रजेंट किया था, एक अभिनेता के रूप में सनी देओल छा गए थे। उनके करियर ने इस फिल्म से नया मोड़ ले लिया था। वहीं इस फिल्म के लिए सनी देओल ने बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड भी जीता था। घायल बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही।

दामिनी

घायल के ब्लॉकबस्टर होने के बाद सनी देओल और राजकुमार संतोषी ने फिर दामिनी के लिए हाथ मिलाया, जो 1993 में रिलीज हुई। दामिनी में सनी देओल का एक डायलॉग "तारीख पे तारीख" आज भी लोगों के बीच खूब मशहूर है, फिल्म में सनी देओल ने वकील गोविंद का किरदार निभाया था। वैसे तो इस फिल्म में ऋषि जी लीड रोल में थे, लेकिन सनी देओल अपने दमदार रोल से छा गए थे। ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हुई थी।

घातक

दामिनी के बाद सनी देओल और राजकुमार संतोषी ने साथ में तीसरी फिल्म घातक बनाई, जो 1996 में रिलीज हुई, घातक एक एक्शन थ्रिलर फिल्म थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी थी। राजकुमार संतोषी की कहानी और निर्देशन के साथ सनी देओल की दमदार स्क्रीन प्रेजेंस का कॉम्बिनेशन दर्शकों को खूब पसंद आया था और ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही। घायल, दामिनी और घातक इन तीन फिल्मों ने सनी देओल के करियर की सबसे यादगार भूमिकाओं में जगह बनाई और आज भी सनी देओल के फैंस की ये पसंदीदा फिल्में हैं।

बंटवारा 1947

तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में दे चुकी ये हिट जोड़ी एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाड़ने को तैयार है, 14 अगस्त को सनी देओल और राजकुमार संतोषी की "बंटवारा 1947" रिलीज होने जा रही है, जिसमें प्रीति जिंटा, अली फ़ज़ल, शबाना आजमी, करण देओल और अभिमन्यु सिंह जैसे एक्टर्स हैं। फिल्म भारत और पाकिस्तान के विभाजन पर आधारित है।

Shivani Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shivani Tiwari

Entertainment Desk Mail ID -tiwarishivani2503@gmail.comtiwarishivani2503@gmail.com

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story