RajKummar Rao व Patralekha का बेबी ऑन द वे है, मालिक की रिलीज से पहले दी Good News

RajKummar Rao-Patralekha Pregnancy: राजकुमार राव और पत्रलेखा के घर बहुत ही जल्द नन्हा मेहमान आने वाला है, आज ही इस कपल ने इतनी बड़ी खुशखबरी सुनाई|

Shivani Tiwari
Published on: 9 July 2025 6:18 PM IST (Updated on: 9 July 2025 6:35 PM IST)
RajKummar Rao-Patralekha Pregnancy
X

RajKummar Rao-Patralekha Pregnancy

RajKummar Rao-Patralekha Pregnancy: बॉलीवुड इंडस्ट्री में जहां एक तरफ सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी के घर बहुत ही जल्द किलकारियां गूंजने वालीं हैं, वहीं इसी बीच इंडस्ट्री के एक और लवेबल कपल ने गुड न्यूज शेयर कर दी है, जी हां! दरअसल हम बात कर रहें हैं राजकुमार राव और पत्रलेखा की। अभिनेता राजकुमार राव और उनकी पत्नी पत्रलेखा के घर बहुत ही जल्द नन्हा मेहमान आने वाला है, आज ही इस कपल ने इतनी बड़ी खुशखबरी सुनाई, जिसके बाद सोशल मीडिया पर इस कपल को बधाई देने का सिलसिला शुरू हो चुका है।

राजकुमार राव-पत्रलेखा के घर आने वाला है नन्हा मेहमान

बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव और उनकी पत्नी एक्ट्रेस पत्रलेखा अपने पहले बच्चा का स्वागत करने वाले हैं, इस गुड न्यूज को कपल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया। अभिनेता राजकुमार राव ने इंस्टाग्राम पर पत्रलेखा को टैग करते हुए एक पोस्ट शेयर किया, जिसमे लिखा हुआ है - बेबी ऑन द वे, इसके साथ कैप्शन में राजकुमार राव ने लिखा, "इलेटेड।"

राजकुमार राव और पत्रलेखा का ये पोस्ट देख फैंस खुशी से झूम उठे हैं, वहीं इंडस्ट्री के तमाम सितारे भी कमेंट कर राजकुमार राव और पत्रलेखा को बधाई दे रहें हैं। फराह खान, हुमा कुरैशी, भूमि पेडणेकर, मानुषी छिल्लर, नेहा धूपिया, तृप्ति डिमरी, स्मृति ईरानी और सोनाली बेंद्रे समेत कई स्टार्स ने इन्हें बधाईयां दी।

शादी के चार साल बाद बनेंगे पैरेंट्स

राजकुमार राव और पत्रलेखा के घर शादी के चार साल बाद नन्हा मेहमान आएगा, दोनों ने 15 नवंबर 2021 में शादी रचाई थी। बता दें कि शादी से पहले राजकुमार राव और पत्रलेखा करीब 11 सालों तक रिलेशनशिप में थे, इसके बाद 2021 में इन्होंने अपने रिश्ते को नया नाम दिया। राजकुमार राव और पत्रलेखा एक साथ कुछ फिल्में भी कर चुके हैं। वहीं राजकुमार राव के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे इस समय अपनी फिल्म मालिक के प्रमोशन में व्यस्त चल रहें हैं, जो 11 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।




1 / 6
Your Score0/ 6
Shivani Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shivani Tiwari

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story