Rajpal Yadav का मीडिया ने उड़ाया मजाक कहा- लोन ले लिया है, जिसपर राजपाल यादव ने दिया करारा जवाब

Rajpal Yadav On Cheque Bounce Case: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता राजपाल यादव ने चेक बाउंस केस में मीडिया के सवालों का दिया जवाब, जानिए क्या कहा राजपाल यादव ने

Shikha Tiwari
Published on: 7 Oct 2026 3:38 PM IST
Rajpal Yadav Reacts To The Supreme Court Cheque Bounce Case Video
X

Rajpal Yadav Reacts To The Supreme Court Cheque Bounce Case Video (Image Credit- Social Media)

Rajpal Yadav Video: बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव एक बार फिर से चेक बाउंस केस की वजह से सुर्खियों में आ गए हैं। राजपाल यादव के चेक बाउंस केस की आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई थी। जिसपर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रूख अपनाया है। सुप्रीम कोर्ट ने राजपाल यादव को 13 अक्टूबर तक 2 करोड़ रूपए देने के लिए कहा है। यदि राजपाल यादव इसमें असमर्थ रहे तो उनकी सजा कोर्ट द्वारा बढ़ाई जा सकती है। इन सबके बीच राजपाल यादव कोर्ट से बाहर आते समय मीडिया के सवालों का जवाब देते हैं। इतने में ही राजपाल यादव से मीडिया द्वारा मजाक किया जाता है, जिसका जवाब राजपाल यादव बड़ी शांति के साथ देते हुए नजर आते हैं।

राजपाल यादव का सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर आया रिएक्शन (Rajpal Yadav Reaction On Supreme Court Cheque Bounce Case Video)-

राजपाल यादव सुप्रीम कोर्ट से जब बाहर आए तब मीडिया ने उनसे सवाल पूछा कि कब दिया जाएगा, कबतक होगा, क्या लोन लेंगे आप, जिसपर राजपाल यादव ने चेक बाउंस मामले में सुप्रीम कोर्ट के 2 करोड़ रुपये के भुगतान के आदेश पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “लोन फिल्मों के लिए नहीं लिए जाते।” अभिनेता ने न्यायपालिका पर अपना भरोसा जताते हुए कहा कि जो भी फैसला आएगा, वे उसे स्वीकार करेंगे।

सुप्रीम कोर्ट ने चेक बाउंस केस पर क्या फैसला लिया (Supreme Court Cheque Bounce Case)-

सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट कर दिया है कि वह हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ उनकी याचिका पर तभी विचार करेगा जब वे शिकायतकर्ता को देय राशि में से 2 करोड़ रुपये जमा कर देंगे। अभिनेता ने पहले ही 1.15 करोड़ रुपये का इंतजाम कर लिया है, जबकि शेष 85 लाख रुपये 13 अक्टूबर तक जमा किए जाने की उम्मीद है। राजपाल यादव 1.15 करोड़ रुपये के डिमांड ड्राफ्ट के साथ सुप्रीम कोर्ट में पेश हुए। उनके वकील ने बताया कि अभिनेता ने आरटीजीएस के माध्यम से भुगतान करने के लिए रजिस्ट्री से संपर्क किया था, लेकिन इस तरीके की अनुमति नहीं थी, जिसके कारण उन्हें डिमांड ड्राफ्ट प्रस्तुत करना पड़ा। शेष राशि यादव की संपत्ति खरीदने वाले खरीदार के माध्यम से आने की उम्मीद है। खरीदार भी अदालत में मौजूद था और यादव के वकील के अनुसार, संपत्ति का सौदा पूरा होने के बाद वह 85 लाख रुपये का भुगतान करेगा।

Shikha Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shikha Tiwari

Entertainment Desk Mail ID - iamshikha712@gmail.comiamshikha712@gmail.com

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story